Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Administration busy in preparations for Kapalmochan

Yamuna Nagar News: कपालमोचन की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Administration busy in preparations for Kapalmochan
प्रसिद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक कपाल मोचन मेला का आयोजन बिलासपुर में कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर होता है। लेकिन इस बार मेले का आयोजन 23 से 27 नवंबर तक रहेगा।
विज्ञापन

इसकी तैयारियों को लेकर प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। यहां बने ऋणमोचन, कपालमोचन और सूरजकुंड सरोवर हैं। इनमें सूरजकुंड सरोवर को पूरी तरह से खाली कर दिया गया है। यहां जमीं गाद को साफ किया जाएगा। इसके अलावा जहां-जहां सरोवर टूटा है उसे दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन



बता दें कपाल मोचन तीर्थ स्थल 126 एकड़ में बसा हुआ है। हर साल मेला चार सेक्टरों लगाया जाता है। जिसमें पंजाब के सबसे ज्यादा श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। मेले के दौरान कपाल मोचन स्थल को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया जाता है। हालांकि मेला लगने में अभी दो माह शेष हैं। मगर यहां जो-जो खामियां हैं उन्हें अभी से दुरुस्त किया जा रहा है। उल्लेखनीय है गत दिवस डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कपालमोचन को दौरा किया था। तब उन्होंने मेले से पूर्व रह गए कार्यों को निपटाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



कपाल मोचन, भारत के पवित्र स्थलों में से एक है। हरियाणा प्रांत के यमुनानगर जिले में स्थित इस तीर्थ के बारे में मान्यता है कि कपाल मोचन स्थित सोम सरोवर में स्नान करने से भगवान शिव ब्रह्मदोष से मुक्त हुए थे। इसी वजह से हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर यहां मेला लगता है जिसमें लाखों लोग पाप मुक्ति के लिए सरोवर में स्नान करने पहुंचते हैं। यह कपाल मोचन मेला के नाम से विख्यात है। हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगभग 10 लाख श्रद्धालु इन पवित्र सरोवरों में डुबकी लगाते हैं।



पौराणिक तथ्यों के अनुसार 1679 ईस्वी में भंगनी की लड़ाई के बाद पांवटा साहिब के रास्ते पर गुरु गोबिंद सिंह ने भी इस जगह का दौरा किया था। वह 52 दिन तक रुके और पूजा करते थे उनके सैनिक अपने हथियार साफ करते थे और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्हें परीक्षण करते थे। उन्होंने कपाल मोचन के मुख्य पुजारी को स्मृति चिन्ह के रूप में अपने हस्ताक्षर की तांबे की थाली दी। द्रोपती और पांच पांडवों ने भी इस पवित्र स्थान का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed