फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Activa rider was left bleeding with a knife

Yamuna Nagar News: एक्टिवा सवार को चाकू से किया लहूलुहान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Activa rider was left bleeding with a knife
- पत्नी व बहन को बाजार ले जा रहा था एक्टिवा सवार
विज्ञापन

-
बूड़िया मदरसे के नजदीक की घटना, आरोपी युवक पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज




संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बूड़िया में मदरसे के नजदीक अचानक सामने आने पर एक युवक ने एक्टिवा सवार बूड़िया निवासी साकिब पर चाकू से वार कर जानलेवा हमला कर दिया। बूड़िया थाना पुलिस ने आरोपी गौरव पर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
बूड़िया निवासी साकिब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी पत्नी फरहीन व बहन मुस्कान के साथ एक्टिवा पर बाजार जा रहा था। वह एक्टिवा चला रहा था। उसके पीछे पत्नी व बहन बैठी हुई थी। रास्ते में जब वे मदरसे के नजदीक पहुंचे तो उनकी एक्टिवा के सामने अचानक बूड़िया निवासी गौरव आ गया। उसने एकदम ब्रेक लगाकर एक्टिवा रोकी। उसने आरोपी को देख कर चलने को कहा। इस पर आरोपी उससे बहस करने लगा।
विज्ञापन

आरोपी ने उससे गाली गलौज की और उसका गला पकड़ कर एक्टिवा से नीचे उतार लिया। उसकी पत्नी व बहन भी एक्टिवा से नीचे उतर गए। तभी आरोपी गौरव ने अपनी जेब से चाकू निकालकर सीधा उसके गले पर वार किया। जिससे वह घायल हो गया। उसे खून से लहूलुहान देखकर उसकी पत्नी व बहन ने शोर मचाया। जब आसपास के लोग हमारी तरफ आने लगे तो आरोपी चाकू सहित मौके से फरार हो गया। लोगों की मदद से उसकी पत्नी व बहन ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। बाद में परिवार के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। बूड़िया थाना पुलिस ने मामले में आरोपी गौरव पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed