फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Activa driver dies after getting stuck between truck and tractor trolley

Yamuna Nagar News: ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच में फंसने से एक्टिवा चालक की मौत

Sat, 04 Oct 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 04 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Activa driver dies after getting stuck between truck and tractor trolley
घटनास्थल पर विलाप करते मृतक चतर सिंह नेगी की पुत्रवधू व बेटा। संवाद - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के संत निश्चल सिंह स्कूल के पास पुराने एनएच-73 पर ट्रक व ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच में फंसने से एक्टिवा चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवपुरी के चतर सिंह (55) के रूप में हुई, जो शहर के बरकत ढाबे पर तंदूर के कारीगर थे। शुक्रवार सुबह वह घर से ढाबे पर जा रहे थे। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में शिवपुरी निवासी दीपक ने बताया कि उनके पिता चतर सिंह (55) शहर के बरकत ढाबे पर तंदूरी कारीगर थे। शुक्रवार सुबह वह घर से एक्टिवा पर ढाबे पर जा रहे थे। जब वह संत निश्चल सिंह स्कूल के पास पहुंचे तो पिता ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान पिता आगे चल रहे ट्रक व ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच में फंस गए। इसके बाद वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद पिता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर थाना शहर यमुनानगर प्रभारी नरेंद्र राणा व पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस ने मौके शव को कब्जे में लिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाकर ट्रैफिक जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपी ट्रक चालक का सुराग लगाकर उसने गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ट्रॉला व डंपर की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

यनुनानगर। थाना साढौरा क्षेत्र के गांव सरावां के पास ट्रॉला व डंपर की टक्कर हो गई। इसमें डंपर सवार युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रॉला चालक पर मामला दर्ज कर लिया। गांव जैतपुर निवासी राकिब ने बताया कि वह डंपर चलाता है। वह दो अक्टूबर को अपने साथी रमजान (32) के साथ डंपर लेकर जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे जब वह गांव सरावां के पास पहुंचा। इस दौरान सामने से तेज गति से आ रहे ट्रॉले ने उनके डंपर में टक्कर मार दी। इसमें उसे (राकिब) व रमजान को गंभीर चोटे आईं। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान रमजान की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद

घटनास्थल पर विलाप करते मृतक चतर सिंह नेगी की पुत्रवधू व बेटा। संवाद

घटनास्थल पर विलाप करते मृतक चतर सिंह नेगी की पुत्रवधू व बेटा। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed