{"_id":"6aa9a66f3412ac31600b317c","slug":"action-will-be-taken-against-school-buses-operating-in-violation-of-rules-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-162909-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नियम तोड़कर चल रही स्कूल बसों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नियम तोड़कर चल रही स्कूल बसों पर होगी कार्रवाई
Wed, 16 Sep 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
शहर के मॉडल टाउन की सड़क से निकलती एक स्कूल की बस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर स्कूल बसों की दोबारा जांच की जाएगी। यातायात पुलिस, आरटीए और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम स्कूल बसों की जांच करेगी। इस दौरान बसों में सुरक्षा मानकों और जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। कमियां मिलने पर संबंधित स्कूल संचालकों को सुधार का मौका न देकर सीधी कार्रवाई की जाएगी।
स्कूलों को ग्रीष्मकालीन अवकाश में बसों की कमियां दूर करने के आदेश दिए गए थे। परंतु स्कूलों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद अब प्रशासन स्कूल बसों की जांच करने को लेकर विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी स्कूलों की बसों की जांच की जाएगी। यही नहीं जिन बसों में कमियां मिलने पर पूर्व में कार्रवाई की गई थी, उन बसों की भी जांच की जाएगी।
ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल बसों की जांच का अभियान चलाया गया था। अभियान में यातायात पुलिस के साथ आरटीए के सदस्य भी शामिल हुए थे। उस समय स्कूल प्रबंधन को बसों में मिली कमियों को अवकाश के दौरान दूर करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
जांच के दौरान बसों में सुरक्षा उपकरण, फिटनेस, परमिट, चालक-परिचालक से जुड़े नियमों समेत अन्य निर्धारित मानकों की जांच की जाएगी। नियमों की अनदेखी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
अवकाश के कारण नहीं हुई थी 300 बसों की जांच : जिले के निजी विद्यालयों के पास करीब 950 बसे हैं। नए सत्र के दौरान प्रशासन की ओर से अभियान चलाया गया था। इस दौरान जिले के तमाम विद्यालयों की बसों की जांच की गई थी। उस दौरान टीम ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले 655 बसों की जांच ही कर पाई थी। वहीं, 295 बसों की जांच होने से रह गई थी और ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गए थे। इस दौरान विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए थे कि अवकाश के दौरान संचालक अपनी बसों की कमिया दुरुस्त कर लें।
दस्तावेजों सहित अन्य सभी मानक पूरे कर लिए जाएं। दोबारा जांच के दौरान कमी मिलने पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि उस दौरान कार्रवाई में टीम की ओर से 24 बसों के चालान किए थे। निरीक्षण में मुख्य रूप से बसों का बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, फर्स्ट एड किट, अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी डोर तथा अन्य अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी।
यातायात पुलिस की ओर से नियमित जांच की जाती है। इस माह में पुलिस करीब 20 से ज्यादा बसों की जांच कर चुकी है। अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। -संदीप कुमार, यातायात पुलिस प्रभारी।
ग्रीष्मकालीन अवकाश में स्कूलों को कमियां दूर करने के आदेश दिए गए थे। अगले सप्ताह से अभियान चलाया जा रहा है। सभी बसों की जांच की जाएगी। -हैरतजीत कौर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी।