फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of murder of property dealer arrested

Yamuna Nagar News: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Nov 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 11 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of murder of property dealer arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अपराध शाखा-2 की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रॉपर्टी डीलर और अपनी पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई थी। फिलहाल आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
मामला थाना सदर छछरौली क्षेत्र के दादूपुर गांव का है। अपराध शाखा-2 के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि दादूपुर सैनी निवासी प्रदीप अपने दोस्त ललहेड़ी खुर्द निवासी अनिल कुमार के साथ प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करता था। वर्ष 2022 में अचानक प्रदीप की तबीयत खराब हो गई। कुछ ही दिन बाद संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद अनिल की पत्नी सुनीता की भी इसी तरह से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस पर प्रदीप के परिजनों को कुछ शक हुआ और उन्होंने अनिल पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। प्रदीप के भाई राजकुमार की शिकायत पर अनिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। इसी बीच अनिल की सास भगवती देवी ने भी अनिल पर बेटी की हत्या करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। पुलिस से उस शिकायत को भी केस में शामिल कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा-2 प्रभारी राजकुमार ने बताया कि अनिल व प्रदीप की पत्नी सीमा सैनी के अवैध संबंध हो गये थे। जिस कारण अनिल और प्रदीप की पत्नी सीमा सैनी ने मिलकर नशे की दवाइयों की ओवरडोज देकर पहले प्रदीप कुमार की हत्या कर दी व उसके बाद अनिल की पत्नी सुनीता की भी इसी प्रकार हत्या कर दी थी। अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed