फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of firing during IPL match arrested, sent to jail

Yamuna Nagar News: आईपीएल मैच के दौरान फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 05 Jun 2025 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 05 Jun 2025 03:43 AM IST
विज्ञापन
Accused of firing during IPL match arrested, sent to jail
जगाधरी। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने देवी भवन बाजार में आईपीएल मैच के दौरान दो राउंड हवाई फायर करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक राजपाल ने बताया कि सुभाष नगर जगाधरी निवासी निखिल सैनी ने शिकायत दर्ज करवाई कि मंगलवार को आईपीएल का फाइनल मैच होना था। मैच को लेकर उसने अपनी दुकान के सामने एलईडी लगाई थी। थोड़ी देर बाद एक युवक आया और कहने लगा कि एलईडी बंद करो मुझे दुकान खोलनी है। इस पर एलईडी लगाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों अपनी-अपनी एलईडी लगाने को लेकर आमने सामने हो गए। लोगों की भी भीड़ मैच देखने को लेकर लगी हुई थी। इसी दौरान एक युवक आया और उसने पिस्टल निकालकर दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इस शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना शहर जगाधरी में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उनकी पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में गोपाल नगर निवासी करण खन्ना को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed