फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused caught with poppy seeds

Yamuna Nagar News: चूरापोस्त सहित आरोपी दबोचा

Thu, 08 Aug 2024 07:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 08 Aug 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
Accused caught with poppy seeds
छछरौली। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की अंबाला यूनिट ने 20 किलो 110 डोडा चूरा पोस्त के साथ छछरौली निवासी रहमान को पकड़ा है। आरोपी कार में डोडा चूरा पोस्त लेकर आ रहा था। उसके विरुद्ध छछरौली थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर त्रिकोणी चौक पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि रहमान कार में चूरा पोस्त के साथ निकलेगा। इस सूचना पर छछरौली से बलाचौर की ओर जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी की। कुछ देर में स्विफ्ट कार में रहमान आता दिखाई दिया। जिसे जांच के लिए रुकवा लिया। तलाशी के दौरान कार से चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। इससे मुख्य सप्लायर के बारे में पता लगाया जा सके। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बलाचौर की ओर से किसी को सप्लाई देने जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed