{"_id":"f2bb83a733736ade930d121590ba8ef1","slug":"accident-ymn-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांव फिसलने से नहर में डूबी किशोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांव फिसलने से नहर में डूबी किशोरी
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से छछरौली क्षेत्र के गांव जयधर में आई एक 17 साल की किशोरी पांव फिसलने से पश्चिमी यमुना नहर में डूब गई। बताया जा रहा है कि किशोरी नहर किनारे शोच करने के लिए गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे और किशोरी की तलाश शुरू की। देर शाम तक किशोरी का कोई पता नहीं चल पाया था।
जानकारी के अनुसार देहरादून के गांव सहजपुर निवासी अंजूमा छछरौली क्षेत्र के गांव जयधर में अपने मौसा नहजिदा के घर छह सात दिन पहले आई थी। इस दौरान वह यही रह रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह गांव के पास ही पश्चिमी यमुना नहर किनारे शौच करने के लिए आई थी। जब वह नहर किनारे गई तो उसका पांव फिसल गया।
इससे वह नहर में गिर गई और देखते ही देखते नहर में डूब गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने इसकी सूचना छछरौली पुलिस को दी और अपने स्तर पर उसकी नहर में तलाश करनी शुरू कर दी। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मौके पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों ने भी देर शाम तक उसकी नहर में तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया।