{"_id":"90870245d2a7adb2f792dcf1f86eb56e","slug":"accident-ymn-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता व्यक्ति का नहर से मिला शव, हत्या की आशंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता व्यक्ति का नहर से मिला शव, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Mon, 17 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन से लापता गांव रापड़ी निवासी कमल सैनी का शव सोमवार को आवर्धन नहर में ठसका पावर प्लांट के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव रपड़ी निवासी लख्मी चंद ने बताया कि उसका भाई कमल सैनी (38) 14 अगस्त की सुबह किसी काम से बाइक पर घर से निकला था। उसके बाद उसकी बाइक आवर्धन नहर के राझेड़ी पुल के पास पड़ी हुई मिली थी। पुल के नजदीक बाइक मिलने पर उसके नहर में डूबने की आशंका थी। जिसके आधार पर उन्होंने उसकी तलाश नहर में करनी शुरू कर दी।
सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि ठसका पुल के पास किसी व्यक्ति का शव पानी में पड़ा हुआ है। उधर परिजन भी ढूंढते हुए वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, तो परिजनों ने उसके कपड़ों से उसकी शिनाख्त कमल सैनी के रूप में की। मृतक के भाई लख्मी चंद का आरोप है कि उसके भाई की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है, क्योंकि मृतक की गर्दन के पास चोट व होठ पर चोटें लगी हुई थी। उन्होंने पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करने की मांग की।