{"_id":"5fc6875a8ebc3e75017f85ff","slug":"accident-yamuna-nagar-news-knl5273984","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने दो बहनों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने दो बहनों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी पौंटा साहिब नेशनल हाईवे पर मुंडाखेड़ा अड्डे पर खड़ी दो बहनों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों बहनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक बहन की मौत हो गई, जबकि दूसरी का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जटेहड़ी निवासी संजीव ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके मामा गढ़ी बीरबल निवासी अमीचन्द की मौत हो गई थी। सोमवार को उसकी क्रिया थी। जिसमें शामिल होने के लिए उसकी मां प्रकाश कौर (57) व उसकी मासी जटेहड़ी निवासी राम प्यारी सुबह घर से गांव गढ़ी बीरबल गई थी। क्रिया में शामिल होने के बाद देर शाम को वह वापस घर गांव जटहेडी आ रही थी। इस दौरान उसकी मां व मासी रास्ते में अपनी छोटी बहन मुकारमपुर निवासी सुरेशो देवी को मिलने के लिए उसके पास चली गई। उससे मिलने के बाद उसकी मां व मासी गांव जटहेडी के लिए चली थी। उसी समय उसके मासड रिषीपाल ने उसको फोन करके मुंडाखेडा अड्डे पर बुलाया। वह बाइक पर अपनी मां व मासी को लेने के लिए करीब सवा सात बजे मुंडाखेडा पहुंचा तो उसकी मां व मासी सड़क किनारे अड्डे पर खड़ी थी। उसी समय छछरौली की तरफ से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए सीधी टक्कर उसकी मां व मासी को मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरी उसकी मां व मासी को ट्रैक्टर ट्राली टक्कर मारता हुआ निकल गया। इसमें वे दोनों बहने गंभीर रूप से घायल हो गई। उसने आसपास के लोगों की मदद से अपनी मां व मासी को सिविल अस्पताल जगाधरी में पहुंचाया। जहां उसकी मां प्रकाश कौर की मौत हो गई, जबकि उसकी मासी रामप्यारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस नेआरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक शहजादपुर निवासी रामपाल के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।