फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident, scooty, mother, daughter

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को कुचला, दोनों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
accident, scooty, mother, daughter
तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को कुचला, दोनों की मौत
विज्ञापन

साढौरा मार्ग पर हुआ हादसा, रेहड़ी को टक्कर मारने के बाद स्कूटी को 50 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रक, आरोपी चालक फरार
मेडीकल की होनहार छात्रा कृति का डॉक्टर बनने का था सपना
माई सिटी रिपोर्टर
बिलासपुर। साढौरा मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पहले एक रेहड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद सामने से आ रही स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार मां-बेटी टायर के नीचे आ गई और ट्रक उन्हें 50 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों महिलाओं को ट्रक के नीचे से निकाला और सामुदायिक केंद्र में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है मृतक सुनीता के भाई की छह महीने पहले ही मौत हुई है। अब उसकी मौत से ससुराल और मायके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
बॉक्स
तेज रफ्तार ट्रक ने दो वाहनों को मारी टक्कर
गांव मुंडा खेडा निवासी 38 वर्षीय अनीता 18 साल की बेटी कृति के साथ स्कूटी पर भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बिलासपुर के लिए निकले थे। लाल बहादुर शास्त्री कालेज के समीप सामने से आ रहे एक तेज गति के ट्रक ने पहले रेहड़ी को टक्कर मारी। इससे रेहड़ी का टायर फट गया। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी को अपने चपेट में ले लिया। दोनों को एंबुलेंस की सहायता की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलासपुर लाया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
कालेज में पढ़ने के लिए दिवाली पर खरीदी थी स्कूटी
मृतक कृतिका के पिता राम कुमार ने बताया कि वह बिलासपुर में एक सब्जी की दुकान पर काम करता है। बेटी कृति अभी 12वीं क्लास में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। उसके बाद उसे कॉलेज जाना था। वह काफी समय से स्कूटी खरीदने की कह रही थी। क्योंकि उसे नई स्कूटी पर कॉलेज जाना था। दीवाली पर ऑफर के चलते उन्होंने नई स्कूटी खरीद कर बेटी को दी थी। उसे क्या पता था कि जिस स्कूटी को खरीदने के लिए बेटी जिद कर रही थी, वहीं उसकी मौत की वजह बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
शादी में शरीक होने के लिए निकली थी घर से
सुनीता और उसकी बेटी कृति स्कूटी लेकर जगाधरी के गांव भटली में शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। उन्हें स्कूटी को बिलासपुर खड़ा करके बस से भटली में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाना था। कृति का एक भाई भी है जो उसके साथ ही उसके स्कूल में पढ़ता है।

बॉक्स
पढ़ने में होनहार थी कृति, डॉक्टर बनने का था सपना
-कृति की प्रिंसिपल अंजू गोस्वामी और क्लास टीचरों का कहना है कि कृति पढ़ने में होशियार थी और उसका सपना उच्च पढ़ाई करके डॉक्टर बनने का था, लेकिन इससे पहले ही वह चली गई। बच्ची की मौत की सूचना स्कूल में भी पहुंची। उन्होंने छात्रा की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।
फोटो नंबर 37, 38, 39, 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed