{"_id":"db5760d772e8f13eec66287d10cd7cc3","slug":"accident-in-yamanunanagar-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालगिरह से तीन दिन पहले युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालगिरह से तीन दिन पहले युवक की मौत
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी की सालगिरह से तीन दिन पहले पेपर मिल कर्मचारी की जिमखाना क्लब के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। कर्मचारी खून से लथपथ सड़क किनारे पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया।
पुलिस युवक की मौत का कारण बाइक का अनियंत्रित होना मान रही है, जबकि परिजनों का आरोप है कि युवक की बाइक को पीछे से किसी वाहन चालक ने टक्कर मारी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन निवासी अतुल मल्होत्रा पेपर मिल में नौकरी करता था। सोमवार दोपहर बाद पेपर मिल के काम से अतुल हुडा सेक्टर 17 से होते हुए जगाधरी की तरफ जा रहा था। जिमखाना क्लब के पास पहुंचा तो हादसा हो गया। मृतक के ससुर न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी यशपाल चावला ने बताया कि अतुल की बाइक को पीछे से किसी ने टक्कर मारी जिससे वह अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गिर गया।
विज्ञापन
सड़क किनारे पड़े पत्थर उसके सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को आसपास के लोगों ने ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस का मानना है कि युवक स्वयं अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा जिससे उसकी मौत हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। अतुल मल्होत्रा की 25 जून, 2014 को न्यू हमीदा निवासी एक लड़की से शादी हुई थी। तीन दिन बाद शादी की सालगिरह थी। घर में खुशी का माहौल था। रिसेप्शन की तैयारी चल रही थी।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र कुमार, प्रभारी, चौकी हुडा सेक्टर 17।