फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   aarohi school, upload photo

आरोही स्कूल भर्ती में पगड़ी बनी बाधा, सिख युवाओं के फोटो नहीं हो रहे अपलोड

Wed, 24 Jul 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
aarohi school, upload photo
अपने परिजनों के साथ जानकारी देता सिख युवा आत्मजीत सिंह - फोटो : YAMUNA NAGAR
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आरोही स्कूलों के लिए निकाली गई टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों की भर्ती में सिख समुदाय के युवाओं की पगड़ी आवेदन के लिए बाधा बन रही है। पोर्टल पर पगड़ी धारक की फोटो अपलोड नहीं हो रही और आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही। यमुनानगर के सिख आवेदकों ने भिवानी बोर्ड कार्यालय में फोन कर अपनी परेशानी बताई, लेकिन वहां से भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। 27 जुलाई अंतिम डेट है, जिसके चलते प्रदेशभर में हजारों की संख्या में सिख युवाओं को भर्ती से वंचित होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड में शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान : छछरौली ब्लॉक के गांव बलौली निवासी आत्मजीत सिंह ने बताया कि इंटरनेट कैफे के लगातार पर जाकर फोटो अपलोड का प्रयास किया गया, लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला। अंबाला और कैथल में अपने दोस्तों का फोन करके पूछा तो उन्होंने यही समस्या बताई। हर रोज फैफे के चक्कर काट कर लौट आते हैं। बोर्ड अधिकारियों से भी फोन पर बात की गई। उन्होंने हमसे फोटो लेकर खुद प्रयास किया, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। इसी प्रकार जो व्यक्ति सर पर टोपी पहने हुए हैं उसका फोटो भी सॉफ्टवेयर अपलोड नहीं कर रहा है। ऐसे ही रहा तो सिख युवा भर्ती ही नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन

टोपी उतार कर आवेदन कर रहे मुस्लिम युवा : यह समस्या टोपी पहनने वाले मुस्लिम युवाओं के सामने भी आई, लेकिन अधिकतर युवाओं ने टोपी उतार कर फोटो अपलोड कर दिया। जिससे उनकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई, लेकिन जिन्होंने टोपी नहीं उतारी उनके फोटो अपलोड नहीं हुए। वहीं धार्मिक मामला होने के चलते सिख समुदाय के लोग अपनी पगड़ी नहीं उतार सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

895 पदों पर होनी है भर्ती
प्रिंसिपल- 20 पद
पीजीटी- 419 पद
टीजीटी- 380
लाइब्रेरियन- 14
क्लर्क- 32
अकाउंट्स क्लर्क- 30
इस बारे में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के यमुनानगर स्टेट वाइस प्रेजीडेंट मनमोहन सिंह का कहना है कि विदेशों में भी पगड़ी की कद्र की जाती है, लेकिन अपने घर में हमें सरकारी नौकरी से वंचित किया जा रहा है। धर्म के लिए सिखों ने बड़ी-बड़ी कुर्बानी दे रखी हैं। यह धार्मिक इश्यू है और भर्ती के लिए सिख युवाओं की पगड़ी न उतरवाई जाएं। शिक्षा बोर्ड और प्रदेश सरकार इस पर तुरंत संज्ञान लें और सॉफ्टवेयर में जल्द से जल्द सुधार करवाएं। अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ाया जाए।

पगड़ी का कोई इश्यू नहीं है। पोर्टल पर 80 फीसदी दिखने वाला फोटो अपलोड होता है। सिख युवाओं की फोटो अपलोड होने में दिक्कत है तो इसे चेक करवाकर दूर किया जाएगा। इस मसले पर बुधवार सुबह अधिकारियों से भी बात की जाएगी।
- जगबीर सिंह, चेयरमैन, शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed