{"_id":"697a7075d2e994c87c059f34","slug":"a-youngster-has-been-arrested-with-a-stolen-bike-yamuna-nagar-news-c-244-1-pnp1006-151294-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
Thu, 29 Jan 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
समालखा। समालखा पुलिस टीम ने जीटी रोड पर हथवाला मोड के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान सोनीपत जिले के बरोदा गांव निवासी अंकित के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
समालखा थाना प्रभारी गुलशन ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि जीटी रोड हथवाला मोड के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक बाइक को लेकर खड़ा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 26 जनवरी की रात को समालखा में आरकेन्यू बोर्न चिल्ड्रन अस्पताल के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात के बारे में थाना समालखा में चुलकाना निवासी मनोज की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने व शार्टकट तरीके से रुपये कमाने के लिए उसने उक्त बाइक चोरी की थी।