फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man died in the accident, his friend was injured

Yamuna Nagar News: हादसे में युवक की गई जान, दोस्त घायल

Mon, 26 May 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 26 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
A young man died in the accident, his friend was injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सहारनपुर-यमुनानगर रोड पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दोस्त घायल हो गया। यमुनानगर थाना सदर पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक की पहचान पांसरा निवासी रोहित (25) के रूप में हुई है। घायल दोस्त जावेद भी इसी गांव का है। दोनों दोस्त घर का सामान लेने के लिए यमुनानगर शहर आ रहे थे। तभी पीछे से आए बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे रोहित का सिर सड़क पर जा लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल तक पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जावेद ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। रोहित और वह बचपन के अच्छे दोस्त थे। रोहित भी मेहनत मजदूरी ही करता था। रोहित के कहने पर हम रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक पर सवार होकर यमुनानगर की ओर जा रहे थे। राेहित पीछे बैठा था और वह बाइक चला रहा था। बाइक की टक्कर से लगने से रोहित से सिर पर गंभीर चोटें आ गईं। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है केस दर्ज कर आरोपी बाइक सवार का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द उसे काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed