{"_id":"67426a06b5ff0dd5a20f335a","slug":"a-young-man-died-in-a-road-accident-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-128813-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत
Sun, 24 Nov 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 24 Nov 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। पुराना सहारनपुर रोड पर हादसा बूडिय़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, परवालो निवासी राजकुमार बाइक से किसी काम को जा रहे थे। इस दौरान गांव के बाहर पुराना सहारनपुर रोड पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को इसकी सूचना दी। उधर, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ बूडिय़ा जसबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
-- --