फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A truck loaded with khair wood was seized from the factory.

Yamuna Nagar News: फैक्टरी से खैर की लकड़ी से भरा ट्रक कब्जे में लिया

Thu, 02 Apr 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with khair wood was seized from the factory.
जगाधरी में फैक्टरी में सीएम फ्लाइंग की रेड के दौरान खैर की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ने के बाद पुलि
यमुनानगर। जगाधरी स्थित शांती कॉलोनी में बुधवार देर शाम सीएम फ्लाइंग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक फैक्टरी में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से खैर की लकड़ी से भरा एक ट्रक बरामद कर उसे कब्जे में ले लिया। इस दौरान टीम को फैक्टरी परिसर में चारों ओर खैर की लकड़ी का छिलका बिखरा हुआ मिला। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि यहां लंबे समय से अवैध रूप से खैर की लकड़ी की प्रोसेसिंग और कारोबार किया जा रहा था।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि प्रतापनगर क्षेत्र से खैर की लकड़ी को छोटी गाड़ियों के माध्यम से चोरी-छिपे इस फैक्टरी तक पहुंचाया जाता था। यहां लकड़ियों को इकट्ठा कर उनका छिलका उतारा जाता था और अच्छी क्वालिटी की लकड़ी को बड़े ट्रकों में भरकर अन्य जिलों व राज्यों में सप्लाई किया जाता था।सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने बुधवार शाम को फैक्टरी में अचानक रेड की। मौके पर एक ट्रक पूरी तरह खैर की लकड़ी से लोड मिला। टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसमें भरी लकड़ी का वजन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि लकड़ी की कुल मात्रा और उसकी कीमत का आकलन किया जा सके।
विज्ञापन


जांच के दौरान बड़ी मात्रा में खैर का छिलका भी बरामद हुआ, जिससे स्पष्ट है कि फैक्टरी में नियमित रूप से लकड़ी की छिलाई का काम किया जा रहा था। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि लकड़ी को क्वालिटी के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से आगे सप्लाई किया जाता था। फिलहाल टीम इस बात की जांच में जुटी है कि फैक्टरी किसके नाम पर संचालित हो रही थी और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि लकड़ी कहां से लाई जा रही थी और किन-किन स्थानों पर भेजी जा रही थी। संवाद

जगाधरी में फैक्टरी में सीएम फ्लाइंग की रेड के दौरान खैर की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ने के बाद पुलि

जगाधरी में फैक्टरी में सीएम फ्लाइंग की रेड के दौरान खैर की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ने के बाद पुलि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed