फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A three-year-old girl was mauled by dogs while she was going for Kanya Pujan.

Yamuna Nagar News: कन्या पूजन के लिए जा रही तीन साल की बच्ची को कुत्तों ने नोचा

Wed, 01 Oct 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
A three-year-old girl was mauled by dogs while she was going for Kanya Pujan.
बेटी को कुत्ते के काटने पर अस्पताल में विलाप करती महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेक्टर-15 में मंगलवार सुबह कन्या पूजन के लिए जा रही तीन साल की बच्ची पर गली में तीन कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को नीचे गिराकर दांत व पंजे से कई जगह काटा। बच्ची की चीखें सुनकर पड़ोस के लोग आए और कुत्तों को भगाकर बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्ची को चिकित्सक ने एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया है।
सेक्टर-15 निसी शर्मिला ने बताया कि वह लोगों के घरों में सफाई का काम करतीं हैं। यहीं पर किराये के मकान में पति व पांच बेटियों संग रहती है। शर्मिला के मुताबिक वह मंगलवार सुबह घर से काम के लिए निकल गई थीं। घर पर सबसे छोटी तीन साल की बेटी कुसुम थी, जो उसके घर से काम पर जाने के बाद पास के घर में नवरात्र की अष्टमी पर कन्या पूजन के लिए जा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान कुसुम को गली में तीन कुत्तों ने झपटा मारकर नीचे गिरा दिया और उसे पंजों से नोचने व दांत से काटने लगे। शोर सुनकर पड़ोसियों ने कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचाया। इसी दौरान वह भी मौके पर आ गई। कुसुम के चेहरे सहित शरीर पर कई जगह नोचने व काटने के निशान देख उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने टीका लगाया। इसके बाद कुसुम की हालत सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-15 निवासी सेवानिवृत्त प्रिंसिपल आरएस शर्मा, अच्छर सिंह ने बताया कि कुत्ते झुंड बनाकर घूमते हैं और अक्सर बच्चों सहित लोगों पर झपटते हैं। कई लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। अंधेरा होने पर सेक्टर से पैदल व दोपहिया वाहन से निकलने में कुत्तों के काटने का भय रहता है। नगर निगम प्रशासन को कुत्तों पर अंकुश लगाना चाहिए।
पहले भी हुई हैं घटनाएं
चार सितंबर को थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के गांव डिक्का टपरी में गली में खेल रही चार वर्षीय बच्ची के गाल को कुत्ते ने नोच लिया और चेहरे पर पंजे भी मारे थे। तब भी परिजनों ने डंडे से डराकर कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचाया था। इसी तरह वार्ड आठ के पूर्व पार्षद विनोद मरवाह को भी गली के कुत्ते ने काट लिया था। 15 फरवरी 2021 में गांव ढलौर में गली के कुत्तों ने पांच साल के बच्चे व दस साल की बच्ची को काट लिया था।
वर्ष-2015 के बाद नहीं हुई नसबंदी

नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र में आखिरी बार वर्ष 2015 में 16170 गली के कुत्तों की नसबंदी हुई थी। अभी गलियों में घूमते कुत्तों की संख्या 20 हजार होने का अनुमान है। कुत्तों की नसबंदी कई वर्षों से निविदा प्रक्रिया में उलझी है। पिछले व मौजूदा सदन की बैठकों में यह मुद्दा पार्षदों ने उठाया। कई बार नसबंदी के प्रस्ताव भी पास हुए, लेकिन धरातल पर कार्य नहीं हो पाया। शहर के अधिकतर इलाकों में कुत्तों के झुंड हैं, जहां लोग अंधेरे या अकेले घर से बाहर निकलने में डरने लगे हैं।

कुत्तों की नसबंदी के लिए निगम प्रशासन गंभीर है। यह काम जल्द कराया जाएगा। इसके लिए अफसरों को दिशा निर्देश दिए हैं।

- सुमन बहमनी, मेयर, यमुनानगर जगाधरी नगर निगम।
नगर निगम ने कुत्तों की नसबंदी के लिए निविदा लगाई थी। एक ही फर्म से बिड आने पर निविदा दोबारा लगाई गई। जल्द निविदा प्रक्रिया पूरी होने पर नसबंदी का काम शुरू होगा।

-अनिल नैन, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, यमुनानगर जगाधरी नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed