फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A canter carrying 250 bags of urea was seized, suspected to be destined for a factory.

Yamuna Nagar News: यूरिया के 250 कट्टे लदा कैंटर पकड़ा, फैक्टरी में खपाने का अंदेशा

Sun, 23 Nov 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
A canter carrying 250 bags of urea was seized, suspected to be destined for a factory.
यमुनानगर। कृषि विभाग की टीम ने शुक्रवार देर शाम गांव महलांवाली में यूरिया खाद के 250 कट्टों से लदा कैंटर पकड़ा। मौके पर पुलिस बुलाई। आसपास पता करने पर कैंटर का न चालक मिला न मालिक। जांच में पाया गया कि यह कृषि कार्यों के लिए किसानों को सब्सिडी पर मिलने वाला यूरिया खाद है। अंदेशा है कि इसे प्लाईवुड फैक्टरी में ग्लू बनाने में उपयोग किया जाना था। कृषि विभाग की टीम ने यूरिया खाद के तीन सैंपल लेकर लैब में भेजे, वहीं सदर जगाधरी पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उपमंडल कृषि अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जिला कुरुक्षेत्र के गांव बकाली की को-ऑपरेटिव सोसाइटी से कृषि कार्यों के लिए किसानों को सब्सिडी पर मिलने वाले यूरिया खाद के कट्टे कैंटर में लाद कर गांव महलांवाली में पहुंचाए गए हैं। मौके पर टीम के साथ गए तो वहां कैंटर मिला, जिसमें करीब 250 यूरिया खाद के कट्टे लदे मिले। आसपास कैंटर का चालक व मालिक नहीं मिले। अन्य चालक के माध्यम से यूरिया कट्टे से लदे कैंटर को थाना सदर जगाधरी ले जाया गया, जहां कैंटर की तिरपाल हटाने पर उसमें करीब 250 कृषि यूरिया खाद के कट्टे लदे पाए गए। इसके तीन सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए। साथ ही यह कृषि यूरिया खाद कहां और किसके द्वारा भेजा गया और यहां किस जगह और किस उद्देश्य से लाया गया, इसकी जांच शुरू कर दी। इस खाद का गैर कृषि कार्य विशेषकर प्लाईवुड फैक्टरी में उपयोग होने का अंदेशा है, जिससे किसानों को दी जा रही सब्सिडी का भी दुरुपयोग होने की आशंका है। ऐसा किया जाना उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 (एफसीओ 1985), फर्टिलाइजर मूवमेंट कंट्रोल ऑर्डर 1973 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत दंडनीय अपराध है, इसलिए इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई। इसके आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

- प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- मनोज कुमार, प्रभारी, थाना सदर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed