फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बीयर पीने से मान किया तो पेट में घोंपी बोतल

बीयर पीने से मान किया तो पेट में घोंपी बोतल

Sat, 25 May 2013 05:30 AM IST
Yamuna Nagar
Yamuna Nagar Updated Sat, 25 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। नेशनल हाईवे-73 पर विश्वकर्मा चौक के पास बीयर पीने से मना करने पर दोस्त ने बोतल फोड़ कर दोस्त के पेट में घोंप दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोस्त मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

पुराना हमीदा की खड्डा कॉलोनी निवासी सलीम सब्जी मंडी में फलों की रेहड़ी लगाता है। वीरवार शाम वह काम समाप्त कर घर लौट रहा था। जब वह घर लौट रहा था तो इस दौरान कमानी चौक के पास उसे उसका दोस्त मिल गया। यहां से दोनों दोस्त इकट्ठे ही कॉलोनी के लिए चल पड़े। रास्ते में नेशनल हाईवे पर विश्वकर्मा चौक के पास से सलीम के दोस्त ने एक बीयर की बोतल और एक अंग्रेजी शराब का पौव्वा लिया। दोनों दोस्त विश्वकर्मा चौक पर सड़क पर खड़े हो गए। इस दौरान सलीम के दोस्त ने उसे बीयर पीने के लिए कहा लेकिन सलीम ने दोस्त से कहा कि उसने कभी शराब नहीं पी है। इसलिए वह नहीं पीएगा। दोस्त ने जोर देते हुए कहा कि यह शराब नहीं बीयर है। इसमें नशा नहीं होता लेकिन सलीम ने पीने से मना कर दिया। इस पर सलीम और उसके दोस्त में झड़प हो गई। सलीम का आरोप है कि इस दौरान उसके दोस्त ने बीयर की बोतल को उसके सिर में दो बार मारा। सिर में बोतल लगने के वह नीचे गिरने लगा। उसके बाद आरोपी दोस्त ने बोतल को तोड़ा और उसे सलीम के पेट में घोंप दिया। उसके बाद दोस्त ने बोतल को दोबारा निकाल कर फिर से पेट में मारने का प्रयास किया। इस बार सलीम ने अपने हाथ आगे अड़ा दिए। इससे सलीम के हाथों के पास और कलाई के पास गहरी चोट लग गई। पेट में बोतल लगने के बाद सलीम विश्वकर्मा चौक के पास हाईवे के पास ही सड़क पर गिर गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। कुछ देर बाद ही एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की सहायता ने घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हमीदा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि घायल युवक के बयान लिए जा रहे हैं। युवक के बयान लिए जाने के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


छह साल की दोस्ती पलभर खत्म
सलीम ने बताया कि छह-सात साल से दोनों दोस्त इकट्ठे रहते थे। दोनों दोस्त एक दूसरे के लिए जान तक देने को तैयार थे। खाना-पीना भी दोनों लगभग एक साथ ही करते थे। दोनों दोस्तों का एक दूसरे के घर पर अच्छा आना जाना था लेकिन शराब ने दोनों के बीच दीवार खड़ी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब से थी नफरत
सलीम ने बताया कि उसे शराब से नफरत थी। उसने कभी भी शराब को हाथ नहीं लगाया। इस बात का उसके दोस्त को पता था। आरोप है कि उसके बाद भी उसके दोस्त ने उसे जबरन बीयर पीने को कहा और मना करने पर अंजाम भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed