फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   84 teachers honored with the Nation Builder Award

Yamuna Nagar News: 84 शिक्षक नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित

Sat, 05 Sep 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 05 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
84 teachers honored with the Nation Builder Award
गुरुकुल खरकाली में अध्यापकों के साथ क्लब के सदस्य। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गुरुकुल खरकाली में सामाजिक संस्था रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब की ओर से सातवें अध्यापक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डॉ. अमन पंजेटा की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में रादौर क्षेत्र के 84 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि भाजपा नेता भूपेंद्र राणा, विशिष्ट अतिथि राजकुमार कांबोज जर्मनी, रोटरी क्लब प्रधान भारत माटिया और अध्यक्ष डॉ. अमन पंजेटा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने शिक्षकों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होते हैं। वे बच्चों को शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण और देश का भविष्य तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के योगदान के सम्मान में हर वर्ष पांच सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में आंचल रानी, कविता रानी, आरती, दिव्या, पूजा ग्रोवर, भारती शर्मा, दीक्षा, गीतांजलि, ज्योति बाला, दिशांत कांबोज, सविता सैनी, विकास, अंकुर शर्मा, शालू रानी, जाहिदा, गौरव सैनी, कोमल आहूजा, रवि चहल, सुनील कुमार, मोनिका वर्मा, साक्षी बजाज, जगदीप, तवलीन कौर, सुखवंत कौर, रीना, भगवती शर्मा सहित 84 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निदेशक रणधीर सिंह पंजेटा, प्राचार्य डॉ. आशा चौधरी, इनरव्हील क्लब प्रधान परमजीत कौर, रोटरी क्लब महिला विंग प्रधान अनिता झांब, पूर्व प्रधान डॉ. एससी सैनी सहित रोटरी और इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी व लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed