फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   10 trainees fall ill after drinking contaminated water from the Jagadhri bus stand water cooler

Yamuna Nagar News: जगाधरी बस अड्डे के वाटर कूलर का गंदा पानी पीकर 10 प्रशिक्षु बीमार

Sun, 06 Sep 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
10 trainees fall ill after drinking contaminated water from the Jagadhri bus stand water cooler
जगाधरी बस स्टैंड में लगे वाटर कूलर के पास मौजूद प्र​शिक्षु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी बस अड्डे पर यात्रियों के पीने के पानी के लिए लगा एकमात्र वाटर कूलर बीमारियां बांटने का खतरा पैदा कर रहा है। आरोप है कि लंबे समय से कूलर की सफाई और सर्विस नहीं कराई गई। गंदा पानी पीने से हैवी ड्राइविंग लाइसेंस का प्रशिक्षण ले रहे करीब 90 प्रशिक्षुओं में से 10 के बीमार हो गए हैं।
प्रशिक्षुओं को पेट दर्द, दस्त और संक्रमण जैसी शिकायतें हो रही हैं। स्थिति से परेशान प्रशिक्षुओं ने कूलर की टोंटी पर पॉलिथीन बांध दी है और उस पर पानी नहीं पीने संबंधी पर्चा भी चिपका दिया है। प्रशिक्षुओं का आरोप है कि कूलर का टैंक उठाकर देखने पर पानी में कीड़े तैरते दिखाई दिए और टैंक में काई भी जमी हुई थी।
विज्ञापन

उनका कहना है कि कुछ दिन पहले कूलर का पानी पीने के बाद कई युवाओं को पेट संबंधी परेशानी हुई। कुछ प्रशिक्षु बीमार होने के कारण प्रशिक्षण में भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। संदीप भोगपुर, विशाल कल्याण, अंकित मसाना जाटान, अनिरुद्ध राणा कलावड़ और मुकेश मुस्तफाबाद समेत कई प्रशिक्षुओं के बीमार होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है कि वे कई बार बस अड्डे के अधिकारियों और कर्मचारियों को पानी की समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों और प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को कैंटीन से पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। वहीं कर्मचारियों के लिए अलग से पानी के कैंपर मंगवाए जाते हैं।

वाटर कूलर की सर्विस कराई जाए
शाहपुरा के नितेश ने बताया कि बैच में करीब 90 प्रशिक्षु हैं। उनके अनुसार रोजाना कई प्रशिक्षु स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने वाटर कूलर की सर्विस कराने और टैंक की सफाई कराने की मांग की।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलता
गुलाब नगर के मंदीप ने कहा कि परिसर में गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। शिकायत करने पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता और अधिकारियों से बात करने पर कई बार बहस की स्थिति बन जाती है।

कीड़े वाला पानी पीने से हुए बीमार
मुस्तफाबाद के मुकेश ने बताया कि प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं के साथ आम लोग भी इसी कूलर का पानी पीते हैं। पानी में कीड़े दिखाई देने के कारण कई प्रशिक्षु बीमार हुए हैं। बारिश के दौरान बस स्टैंड परिसर में पानी जमा होने से भी लोगों को परेशानी होती है।

पीने के पानी की समस्या की जानकारी मिल चुकी है। अधिकारियों को लिखित में भी अवगत कराया गया है। फिलहाल वाटर कूलर में पानी की सप्लाई बंद कर दी है। कूलर में जमी काई व गंदगी साफ कराई जाएगी। - दीपक, इंचार्ज बस स्टैंड जगाधरी।

जगाधरी बस स्टैंड में लगे वाटर कूलर के पास मौजूद प्रशिक्षु। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed