{"_id":"683f462b282a33d0eb025ea6","slug":"707-lakh-rupees-were-robbed-in-the-name-of-sending-to-canada-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-138785-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर 7.07 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर 7.07 लाख रुपये हड़पे
Wed, 04 Jun 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कनाडा भेजने के नाम पर वीना नगर कैंप निवासी सुरिंद्र पांचाल से 7.07 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप कुरुक्षेत्र के मथाना निवासी राजिंद्र व मोहाली की रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सॉल्यूशंस कंपनी के मालिक राकेश रिखी पर लगा है। गांधी नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
वीना नगर कैंप निवासी सुरिंद्र पांचाल ने बताया कि 2023 में वह विदेश जाना चाहता था। तब उसके रिश्तेदार कुरुक्षेत्र के मथाना निवासी राजिंद्र ने उसे मोहाली की रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सॉल्यूशंस कंपनी के माध्यम से कनाडा भिजवाने का आश्वासन दिया। जून-2023 में आरोपी राजिंद्र ने उसे बताया कि कंपनी के मालिक राकेश रिखी उसका अच्छा जानकार है। उसने कई युवकों को कनाडा भेजकर वहां काम दिलाया है।
आरोपी की बातों में आकर वह उसके साथ मोहाली गया। वहां उसकी मुलाकात रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सॉल्यूशंस कंपनी के मालिक राकेश रिखी से हुई। आरोपी ने उसे कनाडा वर्क परमिट का वीजा लगवाने और कंपनी में काम दिलवाने के नाम पर 12 लाख रुपये मांगे। बाद में उनकी 10 लाख रुपये में बात तय हो गई। आरोपी ने आधे रुपये कनाडा भेजने से पहले और बाकी कनाडा भेजकर कंपनी में काम दिलाने के बाद देने तय हुए
विज्ञापन
। इसके बाद आरोपियों ने उससे दस्तावेज व अलग अलग कर सात लाख सात हजार रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसका दिल्ली ले जाकर मेडिकल कराया। आरोपियों ने जल्द वीजा आने का आश्वासन दिया। लेकिन काफी समय बीतने पर भी आरोपियों ने उसे वीजा नहीं दिया। जब उसने आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो उन्होंने उसे धमकाना शुरू कर दिया। गांधी नगर थाना प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी व इमीग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।