फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   6,16,855 MT paddy purchased in the mandis

Yamuna Nagar News: मंडियों में 6,16,855 एमटी धान खरीदा

Sat, 25 Oct 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 25 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
6,16,855 MT paddy purchased in the mandis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला की अनाज मंडियों में पिछले साल हुई धान की खरीद का रिकॉर्ड टूट गया है। सभी 13 मंडियों में अभी तक 6,16,855 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।
इसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 2,87,977 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 2,17,203 मीट्रिक टन, हरियाणा भंडारण निगम द्वारा 1,11,675 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। वहीं, गत वर्ष मंडियों में पूरे सीजन के दौरान 6,09,166 एमटी धान ही खरीदा गया था। अभी भी मंडियों में धान की आवक जारी है। माना जा रहा है कि अभी 10 से 15 हजार मीट्रिक टन धान मंडियों में और आ सकता है।
विज्ञापन

मंडियों में जो धान खरीदा जा चुका है उसमें से 5,66,108 एमटी का उठान हो चुका है जो कि कुल खरीद का 91.77 प्रतिशत है। मंडियों में अभी 50,746 एमटी धान उठान के लिए पड़ा है। वहीं किसानों के खातों में धान के 1,422 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि व्यासपुर अनाज मंडी में 57,836 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 76,785 मीट्रिक टन, गुमथला काव अनाज मंडी में 8,628 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 84,284 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 3,236 मीट्रिक टन, खारवन अनाज मंडी में 5,270 मीट्रिक टन, प्रतापनगर अनाज मंडी में 1,15,329 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर अनाज मंडी में 1,13,640 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 57,210 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मंडी में 50,018 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 12,300 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 31,830 मीट्रिक टन, यमुनानगर अनाज मंडी में 489 मीट्रिक टन धान की खरीद गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed