{"_id":"66b2a2aa1e7f4350a2012964","slug":"5-kanal-land-was-grabbed-with-fake-documents-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-123343-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फर्जी दस्तावेज से पांच कनाल जमीन हड़पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फर्जी दस्तावेज से पांच कनाल जमीन हड़पी
Wed, 07 Aug 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर (यमुनानगर)। एक व्यक्ति ने ब्याज पर रकम देने का झांसा देकर बुबका निवासी राजकुमार की पांच कनाल जमीन नाम करा ली गई। आरोप रादौर निवासी हरीश चंद्र पर लगा है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
गांव बुबका निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का कार्य करता है। कुछ साल पहले वह ट्रक खरीदना चाहता था। इसके लिए उसने रादौर निवासी हरीश चंद्र अरोड़ा से संपर्क किया। आरोपी ने बताया कि वह ट्रक बेचना चाहता है। ट्रक उसकी मां राजरानी के नाम है। इसके बाद उससे 16 लाख रुपये में ट्रक खरीदने का सौदा तय हुआ। सौदा तय होने पर एक लाख रुपये उसे नकद दिए और बकाया राशि उक्त ट्रक पर फाइनेंस कराने के बाद देने का वादा हुआ।
इस दौरान आरोपी ने कोरे चेक व अन्य कागजों पर भी हस्ताक्षर कराए। उसे आश्वस्त किया कि वह इन चेकों व कागजों का गलत इस्तेमाल नहीं करेगा। इस ट्रक पर कोटेक महिंद्रा बैंक से दस लाख 34 लाख 312 रुपये का फाइनेंस कराया। तय वादे के अनुसार फाइनेंस होने के बाद आरोपी की माता के खाते में दस लाख रुपये जमा करा दिए और दो लाख रुपये नकद दिए। शेष तीन लाख रुपये बाद में देने तय हुए।
विज्ञापन
इस बीच उसे एक लाख रुपये की जरूरत पड़ी तो उसने आरोपी हरीश चंद्र से संपर्क किया, क्योंकि वह ब्याज पर रुपये देने का कार्य भी करता है। आरोपी ने उसे रुपये देने से पहले तहसील कार्यालय में बुलाया और वहां पहले से तैयार दस्तावेजों पर उसे साइन कराए। जब इस बारे में पूछा तो आरोपी ने कहा कि यह ट्रक के तीन लाख रुपये व ब्याज पर लिए गए रुपयों की अदायगी के लिए दस्तावेज बनवाए हैं।
बाद में पता लगा कि आरोपी ने उनकी पांच कनाल जमीन अपने नाम करा ली है। तहसील में जो बैनामा दिया गया। उसमें दिखाया गया है कि आरोपी ने उसको 15 लाख 32 हजार रुपये की रकम अदा की है। जब इस बारे में आरोपी से बात की तो वह धमकी देने लगा। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। रादौर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी हरीश चंद्र अरोड़ा पर केस दर्ज कर लिया है।