फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   5-foot-tall Gajanana enshrined in Tejli village

Yamuna Nagar News: तेजली गांव में विराजे 5 फीट के गजानन

Wed, 16 Sep 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 16 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
5-foot-tall Gajanana enshrined in Tejli village
गणेश पंडाल में आरती करते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ता जा रहा है। गांव तेजली में पिछले आठ वर्षों से लगातार गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार गांव में पांच फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ रही है।

गांव तेजली में गणेश उत्सव का आयोजन गांववासियों की ओर से गठित कमेटी की ओर से किया जाता है। आयोजन के पहले वर्ष चार फीट की गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसके बाद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को देखते हुए इस बार पांच फीट की प्रतिमा स्थापित की गई है। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष उत्सव में शामिल होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


उत्सव के दौरान सुबह और शाम भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती की जाती है। सुबह आठ बजे पूजा का आयोजन होता है, जबकि शाम सात बजे आरती की जाती है। आरती पंडित पवन कृष्णजी महाराज की ओर से करवाई जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होते हैं। महिलाएं भी आरती में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम के समय भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। इसके बाद कीर्तन का आयोजन किया जाता है और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। कमेटी सदस्यों के अनुसार गणेश उत्सव का उद्देश्य ग्रामीणों को धार्मिक आयोजन से जोड़ने के साथ आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करना भी है।


आयोजन में रवि बावा, विजय, बिंद्र, प्रवीन, सुखविंद्र, नीटू, सचिन, रामपाल और ब्रह्मपाल सहित अन्य ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आठ वर्षों से चली आ रही यह परंपरा अब गांव के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल हो गई है।

गणेश पंडाल में आरती करते श्रद्धालु। संवाद

गणेश पंडाल में आरती करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed