फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   4 people died from corona

कोरोना संक्रमित दो महिलाओं समेत चार बुजुर्गों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
4 people died from corona
कोरोनजिस प्रकार से ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है, उसी प्रकार कोरोना के मामलों के साथ संक्रमितों की मौतों में भी इजाफा हो रहा है। शनिवार को दो महिलाओं सहित चार लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं जिले में 35 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 24 संक्रमितों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी तक कुल 6246 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 5923 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जगाधरी के सेक्टर हुड्डा-17 निवासी 79 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मुलाना अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह कई दिनों से बीमार थे। इसके चलते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनको आराम नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने वृद्ध को रैफर कर दिया। मुलाना में भर्ती कराया गया। वहीं पर कोरोना का सैंपल लिया गया, जो पॉजिटिव आया। शुक्रवार देर रात को तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। चिकित्सकों द्वारा उपचार के बाद भी आराम नहीं मिला और वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वहीं जम्मू कालोनी निवासी 65 वर्षीय महिला की ईएसआई अस्पताल में कोरोना के चलते मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, महिला को कुछ दिन पहले बुखार व जुकाम की शिकायत हुई थी, जिसके चलते जिला अस्पताल में कोरोना की सैंपलिंग कराई थी। जो पॉजिटिव आई। कोरोना के लक्षण दिखने पर ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को तबीयत ज्यादा खराब हुई। सांस लेने में तकलीफ होने के चलते ऑक्सीजन भी लगाया गया। लेकिन, कोई आराम नहीं मिला। जिसके चलते महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं यमुनानगर आईटीआई के पास निवासी 54 वर्षीय अधेड़ ने भी कोरोना के कारण मुलाना अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति को लीवर के साथ साथ अन्य बीमारियां थी। वहीं धर्मकोट बसातियावाला निवासी 68 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार, वृद्ध को किडनी की बीमारी के साथ अन्य बीमारियां भी थी। चारों को अंतिम संस्कार सरकार की गाइडलाइन के तहत नगर निगम कर्मियों ने किया।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले में शनिवार को 35 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें 67 वर्षीय पुरुष माडल टाउन, 57 वर्षीय पुरुष गांव बैंडी, 42 वर्षीय महिला गांव मारवा खुर्द, 47 वर्षीय महिला विकासनगर, 23 वर्षीय पुरुष गांव मेहरमाजरा, 65 वर्षीय महिला संजय विहार, 20 वर्षीय पुरुष गांव सढौरा, 53 वर्षीय महिला गांव गढ़ी बंजारा, 25 वर्षीय पुरुष गांव अरनौली, 35 वर्षीय पुरुष गांव खुर्दबन, 55 वर्षीय महिला, 92 वर्षीय पुरुष व 28 वर्षीय पुरुष माडल टाउन , 63 वर्षीय पुरुष प्रोफेसर कालोनी, 33 वर्षीय पुरुष ज्योतिनगर, 59 वर्षीय महिला राजीव गार्डन, 15 वर्षीय लड़का व 17 वर्षीय लड़का शुगर मिल कालोनी, 32 वर्षीय पुरुष गांव बिलासपुर, 60 वर्षीय महिला व 34 वर्षीय महिला भीमनगर, 16 वर्षीय लड़का गांव भगवानपुर, 18 वर्षीय लड़का गांव खुर्दबन, 27 वर्षीय महिला महावीर इकलेव पार्ट-3, 49 वर्षीय पुरुष गांव भगेडी, 26 वर्षीय पुरुष गांव काजीबांस, 17 वर्षीय लड़की व 45 वर्षीय महिला सरांव की टपरिया, 55 वर्षीय पुरुष गांव कोट माजरी, 23 वर्षीय पुरुष गांव मेहर माजरा, 25 वर्षीय लड़का भंभोली, 65 वर्षीय पुरुष गांव संधाली, 68 वर्षीय महिला गांव धर्मकोट, 76 वर्षीय पुरुष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 15 वर्षीय लड़की गांव बिलासपुर की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ.विजय दहिया ने बताया कि जिले में 191 एक्टिव केस है। जिसमें से 140 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। जिसमें से 14 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतलों में भर्ती है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 टैस्टिंग टीम द्वारा 894 नमूने लिए गए हैं। अभी तक कुल 1,58,532 नमूने लिए जा चुके हैं। जिनमें से 1,49,530 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि 2756 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले के 14 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन मुक्त किया गया है। जिसमें गांव साबेपुर खंड सढौरा, प्रोफेसर कालोनी, आनंद कालोनी गोबिंदपुरी नजदीक गाबा अस्पताल, चिट्टर मंदिर, नजदीक वैटरनरी अस्पताल छछरौली, मकान नंबर 1127, 1329, 1595 सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, गांव बहादुरपुर खंड जगाधरी, मकान नंबर 1387-17 सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी गढ़ी मुंडों जगाधरी, छोटी लाइन संतपुरा रोड, मॉडल टाउन व प्रेम कालानी यमुनानगर व बिलासपुर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed