फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   350 police personnel will be deployed at Chhath Ghats.

Yamuna Nagar News: छठ घाटों पर 350 पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात

Mon, 27 Oct 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 27 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
350 police personnel will be deployed at Chhath Ghats.
बाडीमाजरा पुल के पास जानकारी लेते एसपी कमलदीप गोयल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छठ पर्व के चलते 27 और 28 अक्तूबर जिले के विभिन्न घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने सहित यातायात प्रबंधन व भीड़ नियंत्रण के लिए 350 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही संबंधित क्षेत्र के थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज सहित एसडीआरएफ टीमें भी मौजूद रहेंगी। यह बात एसपी कमलदीप गोयल ने घाटों का निरीक्षण करने के दौरान कही।
उन्होंने घाटों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि छठ पर्व जिले में हर्षोल्लास व श्रद्धा से मनाया जा रहा है। एक अनुमान है कि लगभग सवा लाख श्रद्धालु जिले के 14 प्रमुख घाटों पर छठ पूजा में शामिल होंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन व भीड़ नियंत्रण के लिए जिला पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस बल को कई सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी स्वयं डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया गया है। यातायात पुलिस की ओर से अस्थायी पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र व्यवहार रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान करें। एसपी ने नागरिकों से अपील की कि प्रशासन व पुलिस द्वारा बनाए सुरक्षा नियमों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम, नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 को दें। पुलिस का उद्देश्य छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना है, ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर पूजा-अर्चना कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed