फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   35 boxes of country liquor recovered from car, two arrested

Yamuna Nagar News: कार से देसी शराब की 35 पेटी बरामद, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
35 boxes of country liquor recovered from car, two arrested
साढौरा। पहाडीपुर नाके पर जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से देसी शराब की 35 पेटी बरामद की है। कार सवार जिला कुरुक्षेत्र के सुडपुर निवासी संदीप व सराय सुखी निवासी बुधराम से जब शराब के दस्तावेज मांगे तो वह कोई लाइसेंस व परमिट नहीं दिखा पाए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों से बरामद शराब को जब्त कर लिया गयाहै।
विज्ञापन

साढ़ौरा थाना प्रभारी अनिल राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नारायणगढ़ की तरफ से एक अल्टो कार में अवैध शराब लाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर पहाडीपुर नाके पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान नारायणगढ़ की तरफ से एक कार बहुत तेज गति से आई। इस कार को रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस को देखकर कार चालक ने वापस मोड़ कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता से कार चालक व उसके साथ बैठे व्यक्ति को काबू कर लिया। कार की तलाशी लेने पर कार से 35 पेटियों में रखी देसी शराब की 420 बोतलें बरामद हुईं। कार चालक संदीप व साथ बैठे बुधराम से जब इस शराब का लाइसेंस या परमिट मांगा गया तो इन दोनों के पास कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed