फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   302 opium plants were grown in the enclosure, the accused was sentenced to 5 years in jail.

Yamuna Nagar News: बाड़े में उगा रखे थे अफीम के 302 पौधे, दोषी को 5 साल की जेल

Fri, 08 May 2026 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 May 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
302 opium plants were grown in the enclosure, the accused was sentenced to 5 years in jail.
अंबाला सिटी। अवैध नशीले पदार्थों की खेती करने के मामले में एनडीपीएस की फास्ट ट्रैक कोर्ट में एडीजे डॉ अशोक कुमार ने फैसला सुनाया है। अदालत ने अफीम की खेती करने के दोषी बलबीर सिंह को 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। फैसले के अनुसार, दोषी पर 50 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने की सूरत में उसे एक महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि जांच या ट्रायल के दौरान दोषी बलबीर सिंह पहले ही जो समय जेल में बिता चुका है, उसे उसकी कुल 5 साल की सजा में से कम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल मामला 20 मार्च 2019 का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना नग्गल के अंतर्गत आने वाले गांव जन्हेड़ी निवासी बलबीर सिंह पुत्र रामस्वरूप ने अपने बाड़े में दीवार की ओट में अवैध रूप से अफीम के पौधे उगाए हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने डीएसपी (मुख्यालय) सुल्तान सिंह के नेतृत्व में दबिश दी।
विज्ञापन


बाड़े में मिले थे 302 पौधे

पुलिस की दबिश के दौरान बाड़े की तलाशी ली गई, तो वहां अफीम के 302 पौधे लहलहाते मिले। इन पौधों पर डोडे और फूल भी आए हुए थे। बरामद किए गए पौधों का कुल वजन 8 किलो 50 ग्राम पाया गया। जब आरोपी से इन पौधों के संबंध में लाइसेंस या परमिट मांगा गया, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed