फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   20 goats were burnt to death due to fire, three people including a woman extinguishing the fire were also scorched

पशुबाडे में आग से जलकर 20 बकरियों की मौत, आग बुझाते महिला समेत तीन लोग भी झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
20 goats were burnt to death due to fire, three people including a woman extinguishing the fire were also scorched
प्रतापनगर। गांव बहादुरपुर में पशु बाड़े में अज्ञात कारण से लगी आग से 20 बकरियों की जलकर मौत हो गई। तीन मवेशी और आग बुझाने में महिला समेत तीन लोग भी झुलस गए। घटना बुधवार सुबह 10 बजे हुई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में प्रतापनगर में दमकल गाड़ी न होने की सूचना पाकर छछरौली से दमकल गाड़ी पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, पर तब तक पशुबाड़े में 20 बकरियां जलकर मर चुकी थी, वहीं तीन मवेशी व आग बुझाने में तीन लोग भी झुलस गए। अन्य सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

बहादुरपुर के राजकुमार ने बताया कि बहादुरपुर का सुखबीर सिंह बकरी पालक है। बुधवार की सुबह जब वह खेत में गेहूं काटने गए थे, तभी उनके पशुबाड़े में आग लग गई। पड़ोसी आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेज हवाएं चलने से आग भीषण रूप ले चुकी थी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन आग पर काबू पाने तक सुखबीर सिंह की 20 बकरियां जलकर मर चुकी थी। अन्य लोगों में एक की भैंस, एक की गाय, एक की बछड़ी आग से झुलस गए थी। आग बुझाते समय परिवार की महिला व 2-3 अन्य लोग भी झुलस गए। सूचना पाकर पशु चिकित्सक व पुलिस भी पहुची। चिकित्सक ने झुलसे मवेशियों का इलाज शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पशु बाडे़ के छप्पर समेत घर का अन्य जरूरत का सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed