फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   16 new checkpoints will be established to stop illegal mining

Yamuna Nagar News: अवैध खनन रोकने के लिए स्थापित होंगे 16 नए नाके

Wed, 19 Feb 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
16 new checkpoints will be established to stop illegal mining
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिला सचिवालय में डीसी पार्थ गुप्ता ने अवैध खनन की रोकथाम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीसी काफी सख्त नजर आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों व खनन विभाग की टीम आपसी समन्वय करके चेकिंग कार्य करें। इसके लिए 16 नए नाके लगाने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा जो भी वाहन अवैध गतिविधि में शामिल पाया जाता है उसे मौके पर सीज कर कार्रवाई की जाए तथा गैर कानूनी ढंग से जो अवैध खनन किया जा रहा, उसे रोकने के लिए कमेटी बनाई जाए। डीसी ने कहा कि जिले में जहां-जहां से अवैध खनन के वाहन निकलते हैं उन पर पुलिस के द्वारा बनाए नाकों पर जांच रखें। उन्होंने कहा कि जिले में 16 नए नाकों की स्थापना की जाएगी और अलग-अलग विभाग के कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में जितने स्क्रीनिंग प्लांट लगे हुए हैं उनकी जांच की जाए उनकी वैधता कब तक है। इस मौके पर एसडीएम छछरौली रोहित कुमार, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, सीटीएम पीयूष गुप्ता, डीएसपी कंवलजीत, पर्यावरण विभाग के आरओ विरेंद्र पूनिया, खनन विभाग से एमओ विनय शर्मा, इंस्पेक्टर अमन, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed