{"_id":"6817c3f71df650f6a5058032","slug":"1562-candidates-appeared-for-the-exam-to-become-doctors-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-137210-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डॉक्टर बनने के लिए 1562 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डॉक्टर बनने के लिए 1562 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डॉक्टर बनने के लिए रविवार को जिले में 1562 अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) दी।वहीं 24 अनुपस्थित रहे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ली गई परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र बने थे।
सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे कड़ी निगरानी व तलाशी के बाद प्रवेश मिला। इस दौरान जिस सामान को केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं थी, उसे ड्यूटी तैनात कर्मचारियों ने अभ्यर्थियों से केंद्रों के बाहर ही रखवा दिया गया। हर केद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे, वहीं अन्य अधिकारियों ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान किसी अप्रिय घटना या नकल का मामला सामने नहीं आया।
जिले में नीट के लिए राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर, शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल कॉलोनी, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर कुल 1586 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। वहीं 1562 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। हालांकि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए सुबह 11 बजे का समय निर्धारित था, पर केंद्रों पर अभ्यर्थी सुबह नौ व दस बजे से पहुंचने लगे। हर केंद्र पर काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। साथ में ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी भी केंद्रों पर रहे। करीब 11 बजे से केंद्रों पर कई स्तर पर निगरानी व तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश मिला।
इस दौरान केंद्रों के बाहर प्रवेश के लिए कतार में लगे अभ्यर्थियों में काफी उत्साह दिखा। कइयों के चेहरे में पर परीक्षा की चिंता भी झलकी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से नीट की तैयारी कर रहे थे, जिसके बाद अब परीक्षा में बैठने का मौका मिला है। पूरा प्रयास होगा कि परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने का सपना पूरा करें।
जिले में 1586 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। परीक्षआ 24 अनुपस्थित रहे। कुल 1562 ने यह परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इसमें किसी अप्रिय घटना या नकल का मामला सामने नहीं आया है। - नवीन आहूजा, एडीसी, यमुनानगर।