फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   किसानों का जमीन लेने से इंकार, बोले- बर्बाद करने पर तुली है सरकार

किसानों का जमीन लेने से इंकार, बोले- बर्बाद करने पर तुली है सरकार

Wed, 26 Jun 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
किसानों का जमीन लेने से इंकार, बोले- बर्बाद करने पर तुली है सरकार
दादूपुर नलवी नहर पर कैबिनेट के ताजा फैसले का यमुनानगर के किसानों ने विरोध किया है। किसानों ने साफ कर दिया है कि वे जमीन वापस लेने की स्थिति में नहीं हैं। उपजाऊ जमीन बंजर हो चुकी है और यहां 10 से 30 फीट गहरे गड्ढे बने हुए हैं। दादूपुर नलवी संघर्ष समिति के वाइस प्रेसिडेंट ईश्वर सिंह का कहना है कि डि-नोटिफिकेशन के खिलाफ हाई कोर्ट में मुकदमा किया हुआ है। कोर्ट ने सरकार को नोटिस देकर जवाब मांगा था, लेकिन अब सरकार ने नोटिस का जवाब देने की बजाय कैबिनेट की मीटिंग में इस नहर के डि-नोफिकेशन पर मुहर लगा दी। यह जमीन पूरी तरह से खराब है और यहां गहरे गड्ढे हैं। इसलिए क्षेत्र का कोई भी किसान जमीन को वापस नहीं लेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के पास मुआवजे की धनराशि भी नहीं बची, जो सरकार को वापस की जा सके। सरकार सभी किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा देकर जमीन अपने पास रखे, चाहे यहां नहर बनाए या किसी अन्य काम के लिए प्रयोग करे। ऊबड़-खाबड़ जमीन पर न खेती तो हो ही नहीं सकती, क्योंकि इस जमीन की उपजाऊ क्षमता खत्म हो चुकी है। अगर सरकार ने जबरदस्ती की तो किसानों को कड़े फैसले लेने को मजबूर होना पड़ सकता है।
विज्ञापन

कब क्या हुआ
-यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिलों में सिंचाई और भू-जल की रिचार्जिंग के लिए दादूपुर नलवी योजना 1985 में शुरू की गई थी।
-1987-90 के दौरान 190.67 एकड़ जमीन एक्वायर हुई थी।
-साल 2004 और उसके बाद 860 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई।
-22 अगस्त 2017 को किसानों ने लघु सचिवालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया, जो अभी भी जारी है।
-27 सितंबर 2017 को कैबिनेट की मीटिंग में दादूपुर नलवी नहर की जमीन को डि-नोटिफाई करने का नोटिफिकेशन जारी करने का अप्रूवल दिया गया।
-कैबिनेट की मीटिंग के बाद जो नोटिफिकेशन 25 दिसंबर 2017 को होनी थी। वह दस महीने यानि 311 दिन बाद तीन अगस्त 2018 को हुई।
-राज्यपाल ने राइट टू फेयर कंपनसेशन एंड ट्रांसपेरेंसी एन लैंड एक्वीजिशन, रिहैबीलिटेशन एंड रिसेटलमेंट एक्ट 2013 की सेक्शन 101-ए की पावर का इस्तेमाल करते हुए गजट डि-नोटिफिकेशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed