फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   लीड-74.37 फीसदी वोटिंग, पिछली बार से 3.40 कम

लीड-74.37 फीसदी वोटिंग, पिछली बार से 3.40 कम

Mon, 13 May 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
लीड-74.37 फीसदी वोटिंग, पिछली बार से 3.40 कम
यमुनानगर। जिले की सभी चार सीटों पर वोटिंग प्रतिशत को लेकर बहुत उत्साहजनक नतीजे सामने नहीं आएं। शाम सात बजे तक मिले आंकड़ों के में कुल 74.37 फीसदी मतदान हुआ। जबकि पिछली बार 77.77 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा 79.62 साढौरा हल्के में मतदान हुआ, जबकि सबसे कम 70 प्रतिशत यमुनानगर व रादौर में हुआ। जबकि पिछली बार साढौरा में 78.40 और यमुनानगर में 73.40 हुआ था। इसी तरह रादौर में पिछली बार 80 फीसदी के मुकाबले दस फीसदी कम यानि 70 फीसदी मतदान हुआ। वहीं जगाधरी में 79.30 फीसदी के मुकाबले इस बार 77.87 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के प्रति जागरूकता के सारे प्रयासों के बावजूद मतदान प्रतिशत का पिछले चुनाव के मुकाबले न बढ़ना चुनाव आयोग के लिए चिन्ता की बात हो सकता है। वैसे मतदान के शुरुआती घंटों में लगभग सभी जिलों में बूथों पर वोटरों की लम्बी लाइनें दिखी थी, लेकिन दोपहर होते-होते पोलिंग स्टेशन खाली हो गए। इक्का-दुक्का मतदाता ही बूथ पर आते दिखे।
विज्ञापन

वर्जन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी आमना तस्नीम ने बताया कि पूरे जिले में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही है। ओलंपिक खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी ने बूथ 208, सेक्टर-18 जगाधरी में अपने मत का प्रयोग किया। लोगों ने मतदान के प्रति जोश दिखाया। एक ओर जहां बुर्जगों ने मतदान किया, वहीं दूसरी ओर एक दूल्हे ने भी शादी के बंधन में बंधने से पहले मतदान किया। अभी अंतिम आंकड़े आने बाकी हैं, उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलट, पुलिस और कर्मचारियों के वोटों का प्रतिशत अंतिम आंकड़ों को बढ़ाएगा। अभी यह बता पाना संभव नही है कि मतदान में मामूली सी कमी की वजह क्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed