फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   एक किमी. तक साइकिल चलाकर 500 सवारों ने मतदान के लिए किया जागरूक

एक किमी. तक साइकिल चलाकर 500 सवारों ने मतदान के लिए किया जागरूक

Sun, 05 May 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
एक किमी. तक साइकिल चलाकर 500 सवारों ने मतदान के लिए किया जागरूक
यमुनानगर। डीसी व जिला निर्वाचन अधिकारी आमना तस्नीम ने नेहरू पार्क से 500 से भी अधिक स्कूली बच्चों व लोगों की मतदाता जागरूकता साइकिल रैली को झंडी देकर रवाना किया। यह रैली नेहरू पार्क से शुरू हुई जोकि भाई कन्हैया साहिब चौंक होते हुए जिला सचिवालय पहुंची। रैली में मतदाताओं को 12 मई को मत डालने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया। एसपी कुलदीप सिंह यादव, रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी प्रशांत पंवार, जगाधरी के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सतीश कुमार, साढौरा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं बिलासपुर के एसडीएम गिरीश कुमार, नगराधीश सोनू राम, जिला खेल एंव युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सबको वोट डालने का अधिकार
आमना तस्नीम ने कहा कि देश की प्रजा पहले है और तंत्र बाद में है। सब को एक वोट देने का अधिकार है व फोकस प्रजा के हित का है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य है और जो हर प्रकार के संदेश को हर व्यक्ति तक आसानी से पहुंचा सकता है। विद्यार्थी अपने माता-पिता, मित्रों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों एवं पड़ोसियों को वोट डालने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करें। उन्होंने कहा कि हर वोट देश को मजबूत करेगा। अत: विद्यार्थी हर मतदाता को मतदान करने के लिए जागरूक करें और मतदाताओं को बताए कि मतदाता पहचान पत्र के अलावा भी 12 अन्य दस्तावेजों जैसे बैंक पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड, चिकित्सा कार्ड, पेंशन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट इत्यादि भी दिखाकर वोट डाल सकते है।
विज्ञापन

लोकतंत्र तब पूरा जब नागरिक अपने मत देने आए तस्नीम ने कहा कि लोकतंत्र तब तक पूरा नहीं है जब तक हर नागरिक अपना मत देने न आए। वोट डालना देश को मजबूत करना है। मतदाता जागरूकता साइकिल रैली में विद्यार्थियों ने आओ मिलकर अलख जगाए, सब मिलकर मतदान कराए। बहकावें में कभी न आना, सोच-समझ कर बटन दबाना। घर-घर में संदेश दो, वोट दो-वोट दो। लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सब की जिम्मेवारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed