{"_id":"5ccde849bdec22074c261bb3","slug":"15569982795-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में बने ईवीएम स्ट्रांग रूम के कैमरा तोड़ने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में बने ईवीएम स्ट्रांग रूम के कैमरा तोड़ने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुुनानगर। आईटीआई स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम में कैमरा तोड़ने का प्रयास करने वाले दो युवकों को पकड़ लिया है। जबकि एक युवक की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस दोनों युवकों को रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी।
आईटीआई में बने ईवीएम स्ट्रांग रूम के कैमरा पर ईंट मार के तोड़ने के दो आरोपियों को सीआईए-वन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को उनके गांव से पकड़ा है। जबकि तीसरे युवक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों की पहचान गांव गोलनपुर निवासी रविश और जतिन के रूप में हुई है। वहीं तीसरे युवक की पहचान कुरुक्षेत्र जिला के लाड़वा के गांव बकाली निवासी अंकुश के रूप में हुई है। रविश व जतिन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे तीनों घूमने गए थे। इस दौरान उन्होंने शराब पी ली। शराब के नशे में वे तीनों आईटीआई में घूम रहे थे। इस दौरान नई इमारत की दीवार पर उन्होंने कुछ अपशब्द व अश्लील बातें लिख दी। लिखने के बाद उन्हें पता चला कि यहां कैमरा लगा हुआ है और कैमरे में तीनों आ गए हैं। जिस पर उन्होंने ईंट के टुकड़े फेंक कर कैमरा तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन कैमरा नहीं टूटा। जिसके बाद वे फरार हो गए। पुलिस उनके तीसरे साथी की तलाश में दबिश दे रही है। जिसे जल्द
यह है मामला
आईटीआई की नई बिल्डिंग में ईवीएम स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जिसकी सुरक्षा के लिए वहां पर दो सिपाही तैनात किए गए थे। गत सप्ताह शनिवार को तीन युवकों ने स्ट्रांग रूम में लगा कैमरा ईंट मार कर तोड़ने का प्रयास किया था। इस दौरान वहां तैनात पुलिस गार्ड को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। इस मामले को अमर उजाला ने सबसे पहले प्रमुख्ता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद पुलिस व प्रशासन हरकत में आया और ईवीएम की सुरक्षा में पांच सशस्त्र सिपाही 24 घंटे तैनात कर दिए।