{"_id":"5cc9f74dbdec220708712e78","slug":"15567399805-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलॉटमेंट मैसेज नहीं आने पर भड़के अभिभावक, बीईओ ऑफिस में नारेबाजी, डीसी को छह दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलॉटमेंट मैसेज नहीं आने पर भड़के अभिभावक, बीईओ ऑफिस में नारेबाजी, डीसी को छह दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। 134 ए के तहत स्कूल अलॉटमेंट मैसेज नहीं आने पर अभिभावक भड़क उठे। बीईओ में पहुंचकर नारेबाजी की और वहां से चार ऑटो में बैठकर जिला सचिवालय में पहुंचकर डीसी को ज्ञापन सौंपकर छह दिन का अल्टीमेटम दिया। उसके बाद अभिभावक वापस लौट आए। दरअसल, बुधवार को स्कूल अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू हुई। यह अलॉटमेंट भी सीधी हेड क्वार्टर से हुई। कुछ अभिभावकों के मोबाइल नंबर पर स्कूल अलॉटमेंट के मैसेज आ गए, लेकिन सैकड़ों के पास मैसेज नहीं आए। जिसका जवाब जानने के लिए वे सीधे पहले बीईओ ऑफिस पहुंचे। क्योंकि अलॉटमेंट मैसेज दिखाने के बाद ही विभाग से स्कूल अलॉट का लेटर मिलना था। लेकिन यहां अलॉटमेंट लिस्ट में बच्चों का नाम नहीं आया। तो वे गुस्से से लाल हो गए और नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
आठ सूत्रीय मांगों को रखा डीसी के सामने
सचिवालय में नारेबाजी करने के बाद अभिभावकों ने डीसी आमना तस्नीम को आठ सूत्रीय ज्ञापन उन्हें सौंपा। ज्ञापन में अभिभावकों ने कहा कि 134ए के तहत लिए गए अस्समेंट टेस्ट में 55 प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण हुए सभी बच्चों को दाखिला दिलवाया जाए, प्राइवेट स्कूल दाखिला फीस व अन्य प्रकार के चार्ज वसूलते हैं और हर साल फीस को बढ़ाते हैं इस पर कार्रवाई की जाए, प्राइवेट स्कूलों द्वारा किताबें, वर्दी अपने स्कूलों में छिपाकर बेची जाती है या अभिभावकों को निश्चित स्थानों पर जाकर खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है पर कार्रवाई हो, स्कूल पहचान पत्र बनाने के लिए 50 से 100 रुपए प्रति विद्यार्थी फीस अलग से लेते हैं पर रोक लगाई जाए आदि संबंधित मांगें शामिल हैं।
कुछ इस तरह से दिलाया जाना है दाखिला
निजी स्कूलों में प्रति स्कूल 10 प्रतिशत के हिसाब से बीपीएल व ईडब्ल्यूएस के लिए दूसरी से 10वीं व 12वीं कक्षा की रिजवर्ड 5006 सीटों पर नियम 134ए परीक्षा में क्वालीफाई 3293 को दाखिला दिलाया जाना है। बता दें कि मंगलवार रात नौ बजे से ही हेड क्वार्टर से सीधे अभिभावकों के मोबाइल नंबर पर स्कूल अलॉटमेंट के मैसेज आने शुरू हो गए। जिनमें से काफी बच्चों के पास बुधवार दोपहर तक भी मैसेज नहीं आए।
विज्ञापन
810 को स्कूल अलॉटमेंट दिए लेटर
बता दें कि जगाधरी ब्लॉक में 1913 बच्चों ने क्वालीफाई किया हुआ है। जिनमें से बुधवार शाम तक 810 को ही स्कूल अलॉट लेटर दिए गए। विभाग के अनुसार यह प्रक्रिया दो से तीन दिन ओर चलेगी। क्योंकि अभी पहले ही ड्रॉ हुआ है जबकि दूसरा ड्रॉ 10 मई के बाद होगा।
हेड क्वार्टर से ही सीधा स्कूल अलॉटमेंट जारी हुए हैं। वहां से जो लिस्ट आई थी। उसे दीवार पर चस्पा दिया गया था। बुधवार शाम तक 810 को स्कूल अलॉटमेंट लेटर जारी किए गए। अलॉटमेंट की प्रक्रिया दो से तीन ओर चलेगी। क्योंकि दस मई के बाद दूसरा ड्रॉ आना बाकी है। -जय सिंह जुल्का, बीईओ।