फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ईवीएम की सुरक्षा में सेंध, मुस्तैद पुलिस को भनक तक नहीं

ईवीएम की सुरक्षा में सेंध, मुस्तैद पुलिस को भनक तक नहीं

Wed, 01 May 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम की सुरक्षा में सेंध, मुस्तैद पुलिस को भनक तक नहीं

विज्ञापन
यमुनानगर। प्रशासन व पुलिस द्वारा जिले में शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव करवाने का दम भरा जा रहा है। लेकिन पुलिस गार्द की मौजूदगी में ही ईवीएम की सुरक्षा में तीन बदमाशों ने सेंध लगा दी। दिन दहाड़े बदमाशों ने ईवीएम स्टॉग रूम तक पहुंचने का प्रयास किया। लेकिन सीसीटीवी कैमरा देखकर बदमाश बाहर ही रुक गए। बदमाशों ने ईंटें मारकर कैमरा तोड़ने की कोशिश की। कामयाब न होने पर वे फरार हो गए। शनिवार दोपहर को यह घटना जगाधरी वर्कशॉप रोड आईटीआई नई इमारत में वहां हुई जहां ईवीएम की सुरक्षा के लिए दो पुलिस कांस्टेबल 24 घंटों के लिए तैनात किए गए हैं। यह पत्थरबाजी वाली जगह ईवीएम से महज सात कदम की दूरी पर है। कांस्टेबल को मिले इन कमरों के साथ एक कमरे में ईवीएम सील बंद करके रखी गई है। आईटीआई प्रिंसिपल ने इस बाबत शिकायत थाना फर्कपुर प्रभारी को भेज दी है। जबकि डीसी व निर्वाचन अधिकारी और एसपी को ई-मेल से भिजवाई है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
शनिवार दोपहर दो बजकर 52 मिनट पर बाइक से तीन नकाबपोश नई बिल्डिंग के पॉर्च में दाखिल हुए। वहां लगे कैमरा देखकर उन्होंने बाइक पीछे कर ली। जिसके बाद एक युवक झांकते हुए आगे आया और कैमरे की ओर देखने लगा। फिर उसने कैमरे की तरफ ईंट व पत्थर फेंके। इस दौरान दो पत्थर लगने से कैमरे के कैचर लॉक टूट गए और कैमरा रिकार्डिंग केबल से बंधा होने के कारण लटक गया। इसके बाद युवक ने एक और ईंट का बड़ा सा टुकड़ा कैमरे पर मारा। जब कैमरा नहीं टूटा तो वे तीनों फरार हो गए।
विज्ञापन


कांस्टेबल के रूम से दिखता है पॉर्च
नई बिल्डिंग के इस पॉर्च से महज सात से दस कदम चलने पर बाईं तरफ वह कमरा है, जो ईवीएम की सुरक्षा के लिए तैनात सिपाहियों को दिया गया है। इस कमरे की खिड़की से पॉर्च सहित बाहर का पूरा मैदान दिखाई पड़ता है। वहीं इस कमरे की बगल में ही वह कमरा है जिसमें ईवीएम रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टी के कारण नहीं देख पाए वीडियो
घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। इस दौरान आईटीआई में छुट्टी हो जाती है और सभी विद्यार्थी चले जाते हैं। वहीं रविवार को छुट्टी रहती है। सोमवार को आईटीआई लगी। लेकिन मासिक टेस्ट के कारण किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। चूंकि टेस्ट के दौरान लाइव वीडियो देखी जा रही थी। मंगलवार को जब शनिवार व रविवार की फुटेज देखी गई, तो इसका पता चला।


लापरवाही दूसरों पर थोप रही पुलिस
इस मामले में थाना फर्कपुर प्रभारी दिनेश कुमार से बात की तो उन्होंने यह तो मान लिया कि आईटीआई की तरफ से शिकायत की गई है। लेकिन यह नहीं माना कि यह लापरवाही व सुरक्षा में भारी चूक है। पहले तो उन्होंने कहा कि यह ईवीएम की सुरक्षा में सेंध का मामला नहीं है। यह तो मामला कैमरा तोड़ने का है। जब पूछा गया कि तैनात सिपाहियों को पता था कि बदमाश केवल कैमरा तोड़कर चले जाएंगे, तो उन्होंने रात का अंधेरा होने की बात कही। जब बताया कि घटना दोपहर तीन बजे की बात है तो उन्होंने इसे आईटीआई प्रशासन की भारी लापरवाही व चूक बताया। उन्होंने कहा कि यह आईटीआई प्रशासन की बड़ी लापरवाही है कि उन्होंने शनिवार की घटना की सूचना मंगलवार को दी है। मामला गंभीर है तुरंत इसकी शिकायत देनी चाहिए थी। जब कहा कि रविवार को छुट्टी और सोमवार को मंथली टेस्ट के कारण किसी का ध्यान नहीं पड़ा तो उन्होंने कहा कि हो सकता है कि शनिवार को छुट्टी के समय स्टूडेंट ऐसा कर गए हो। लेकिन बदमाश साधारण कपड़ों में मुंह पर कपड़ा लपेटकर आए थे, किसी संस्थान की वर्दी में नहीं। यहां यह बात गौर करने वाली कि 10 से 12 फीट की ऊंचाई पर लगे कैमरे पर नीचे से ईंट के बड़े-बड़े टुकडे़ मारने पर आवाज किसी बुलेट चलने के बराबर होती है। लेकिन यहां तैनात सिपाहियों को इसकी भनक तक नहीं पड़ी।

इसकी सूचना मिल चुकी है। मामले की जानकारी ली जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-आमना तस्नीम, डीसी एवं निर्वाचन अधिकारी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed