फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   झगड़े के दौरान देसी कट्टे से किया फायर, बाल-बाल बचे युवक

झगड़े के दौरान देसी कट्टे से किया फायर, बाल-बाल बचे युवक

Mon, 11 Mar 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
झगड़े के दौरान देसी कट्टे से किया फायर, बाल-बाल बचे युवक
झगड़े के दौरान देसी कट्टे से किया फायर, बाल-बाल बचा युवक
विज्ञापन

जगाधरी। दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने फायर कर दिया। लेकिन वह मिस हो गया। आसपास के लोग एकजुट हुए तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। बाद में 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गुरविंद्र सिंह ने बताया कि वह शाम को अपने कार्यालय जगाधरी में था। तभी उनके दोस्त दरियापुर निवासी देवेंद्र का फोन आया और कहा कि वह मॉडल टाउन में मेजबान जूस कॉर्नर पर खड़े हैं। वहीं पर एक कार में कुछ लड़के आए और आते ही गाली देना शुरू कर दी। उस समय मामला शांत हो गया। बाद में वह अपने दोस्त देवेंद्र के साथ पिरामिड के पास पहुंच गए। वहां पर उनका एक और दोस्त गाजियाबाद निवासी अनुज आया हुआ था। थोड़ी देर बाद कार आकर उनके पास रुकी। उसमें संग्राम, पांडे, शैंपू व मनीष और उनके आठ-दस साथी उतरे। आरोप है कि संग्राम व पांडे के हाथों में देशी कट्टा था। जबकि उनके साथियों के हाथों में रॉड थी। कार से उतरते ही संग्राम व उनके साथियों ने फिर से गाली दी। उसका विरोध किया, तो उन्होंने देसी कट्टे से सिर पर वार करने का प्रयास किया। इतने में संग्राम के साथ आए साथियों ने उनकी गाड़ी में तोड़ फोड़ करनी शुरू कर दी। आरोप है कि पांडे ने देशी कट्टे से फायर भी किया, लेकिन वह मिस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed