फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   एनएचएम कर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कर्मी

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कर्मी

Thu, 28 Feb 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कर्मी

विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कर्मी
स्वास्थ्य विभाग ने काम पर लौटने के लिए दिया था 24 घंटे का समय
यमुनानगर।
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर धरने पर बैठे एनएचएम कर्मियों की हड़ताल बुुधवार को समाप्त हो गई। कर्मचारियों ने काम पर लौटने के लिए सीएमओ को लिखित में दिया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने सख्ताई दिखाते हुए इन कर्मियों को टर्मिनेट करने की तैयारी कर ली थी। क्योंकि कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए विभाग की तरफ से 24 घंटे का समय दिया गया था। ऐसे में 155 हड़ताली कर्मचारियों ने दोबारा से ड्यूटी ज्वाइन कर ली। बता दें मांगों को लेकर 542 एनएचएम कर्मियों में से 197 कर्मी हड़ताल पर थे। जिनमें से नौकरी जाने के डर से कुछेक पहले ही काम पर लौट आए थे। वहीं एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रधान अमित गुर्जर ने कहा कि सरकार ने उनकी सातवें वेतन आयोग की मांग मान ली है। इस बारे में सरकार आदेश जारी कर रही है। देश में भी फिलहाल दूसरा माहौल चल रहा है। इसलिए फिलहाल हड़ताल स्थगित की है। सरकार से आश्वासन भी मिला है। यदि फिर भी उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तो हमारे लिए आंदोलन के रास्ते खुले हैं। 23 दिन तक एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल की, लेकिन सरकार अडिग रही। सेवा सुरक्षा की मुख्य मांग पर एनएचएम कर्मचारी अड़े थे। कर्मचारियों को वापस काम पर लौटने के लिए विभाग की ओर से नोटिस भी दिए गए। बुधवार को नोटिस का अल्टीमेटम था। विभाग ने चेतावनी दी थी कि यदि कर्मचारी काम पर नहीं लौटते हैं, तो उन्हें टर्मिनेट कर दिया जाएगा।

वर्जन
एनएचएम कर्मियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। कर्मचारियों के पास काम पर लौटने के लिए 24 घंटे थे। इसके बाद नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी थी, जिसकी पहले तैयारी कर ली गई थी। कर्मचारियों ने लिखित में हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने के लिए दे दिया है।
विज्ञापन

-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed