{"_id":"5c00328dbdec2241b842e810","slug":"154351685813-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाईवुड फैक्ट्री के कैमिकल युक्त पानी को जमीन में बोर करके डालने से हो रहा भूमि जलस्तर दूषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाईवुड फैक्ट्री के कैमिकल युक्त पानी को जमीन में बोर करके डालने से हो रहा भूमि जलस्तर दूषित
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन में बोर करके डाला जा रहा प्लाइवुड फैक्ट्री का केमिकल युक्त पानी
फैक्ट्री के खिलाफ सीएम विंडो पर दी शिकायत
रादौर। गांव मॉडल टाऊन करहेडा में प्लाइवुड फैक्ट्री का केमिकल युक्त गंदा पानी बिना कोई ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जमीन में बोर करके उसमें डाला जा रहा है। जिससे भूमि जलस्तर दूषित हो गया है। जिसका असर गांव एमटी करहेडा में पीने के पानी के लिए लगाए गए नलकों पर पड रहा है। मामले को लेकर गांव की पंचायत ने फैक्ट्री मालिक से इस बारे में बातचीत की। लेकिन बातचीत का कोई हल नहीं निकला। जिसके बाद अब गांव के लोग मामले को लेकर जल्द प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर समस्या से अवगत करवाएंगे।
वहीं सीएम विंडों के माध्यम से ग्रामीणों ने जल्द मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर इस बारे कार्रवाई करने की बात कही है। गांव एमटी करहेडा निवासी सरपंच भूषण राणा, पवन राणा, अनिल कुमार, प्रमोद, संजीव पंच आदि ने बताया कि कुछ समय पहले उनके गांव से कुछ दूरी पर एक प्लाइवुड फैक्ट्री लगाई गई थी। प्लाइवुड फैक्ट्री के मालिक ने फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले प्रतिदिन के हजारों लीटर केमिकल युक्त पानी की निकासी दूर करने की बजाय उसे पास में ही जमीन में बोर करके डाला जा रहा है। जिस कारण भूमि जल स्तर दूषित हो रहा है। फैक्ट्री की ओर से भूमि के बोर में बिना ट्रीटमेंट के डाले जा रहे केमिकल युक्त पानी से उनके गांव में पीने के पानी पर बुरा असर पड रहा है। गांव के नलकों से दूषित पानी निकल रहा है। जिससे गांव के लोग बीमार हो रहे है।
मामले की शिकायत लेकर वह फैक्ट्री मालिक के पास गए थे। लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। फैक्ट्री की ओर से भूमि के बोर में डाले जा रहे गंदे पानी का खामियाजा गांव के लोग भुगत रहे है। उनकी प्रशासन से मांग है कि उनकी समस्या का स्थाई समाधान किया जाए और फैक्ट्री मालिक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
फोटो 27