फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   11 डिग्री सेल्सियस तापमान में मेयर का प्रत्याशी सेलेक्ट करने में आलाकमान के छूटे पसीने, मीटिंग पर मीटिंग कर खंगाल रहे बायोडाटा

11 डिग्री सेल्सियस तापमान में मेयर का प्रत्याशी सेलेक्ट करने में आलाकमान के छूटे पसीने, मीटिंग पर मीटिंग कर खंगाल रहे बायोडाटा

Thu, 29 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
11 डिग्री सेल्सियस तापमान में मेयर का प्रत्याशी सेलेक्ट करने में आलाकमान के छूटे पसीने, मीटिंग पर मीटिंग कर खंगाल रहे बायोडाटा
बीजेपी में मेयर व पार्षद प्रत्याशी तय, एलान चंडीगढ़ से होगा
विज्ञापन

लीड
नगर निगम चुनाव: 11 डिग्री सेल्सियस तापमान में मेयर का प्रत्याशी चुनने में आलाकमान के छूटे पसीने, मीटिंग पर मीटिंग कर खंगाल रहे बायोडाटा

बीजेपी के जिला प्रभारी ने डाला यमुनानगर में डेरा, इनेलो और बसपा भी शॉर्टलिस्ट में जुटे

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर का न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, लेकिन नगर निगम चुनाव ने राजनीतिक दलों का पारा बढ़ा रखा है। मेयर के लिए जहां 11 प्रत्याशियों में घमासान है, वहीं कांग्रेस और इनेलो-बसपा यह तय नहीं हो पा रहा है प्रत्याशी कौन फाइनल करेगा। बीजेपी में जिन आठ आवेदकों ने जगाधरी की बजाय यमुनानगर से मेयर प्रत्याशी के ऐलान की मांग की थी, बुधवार को उनके सुर बदल गए। बीजेपी के चुनाव इंचार्ज गजेंद्र सलूजा प्रत्याशियों का मन टटोलने में लगे हैं। दिनभर उन्होंने यमुनानगर व जगाधरी विधानसभा में जाकर दिग्गजों से मीटिंग की। हालांकि बीजेपी में अंदर खाते मेयर का प्रत्याशी चुन लिया गया है, परंतु अभी तक पार्टी की तरफ से नाम सार्वजनिक नहीं किया गया।
बॉक्स
यहां-यहां हुई मीटिंग
जिला प्रभारी गजेंद्र सलूजा ने जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी की मौजूदगी में यमुनानगर, जगाधरी व वर्कशॉप जाकर मंडल अध्यक्षों के साथ मीटिंग की और कहा कि वे अपनी तैयारी पूरी रखें। चुनाव पार्टी के ही सिंबल पर लड़ा जाएगा और एक दिसंबर को होने वाली बैठक में सभी नाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
इन्होंने कहा था यमुनानगर का प्रत्याशी हो
विधायक के सामने निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, करनेश शर्मा, पूर्व पार्षद राकेश त्यागी, पूर्व नप चेयरमैन नंद कुमार कांबोज, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन डॉ. कृष्ण गर्ग, व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य रामनिवास गर्ग व निवर्तमान पार्षद संगीता सिंघल ने मांग की थी कि 70 प्रतिशत यमुनानगर की आबादी है ऐसे में मेयर का टिकट यमुनानगर विधानसभा से मिलना चाहिए। उधर, मामले की सूचना शहरी निकाय मंत्री व जिला प्रभारी कविता जैन के पास पहुंची और वे मंगलवार शाम को ही स्पीकर कंवरपाल गुर्जर के निवास पहुंची थी, यहां उन्होंने कहा कि एक दिसंबर को ही अगला निर्णय लिया जाएंगा, जिसमें प्रत्याशी का नाम घोषित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
इनेलो-बीएसपी की हुई मीटिंग
उधर, इनेलो-बीएसपी की संयुक्त मीटिंग पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के कार्यालय पर हुई। इस दौरान बीएसपी के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती भी मौजूद रहा। मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि 22 वार्डों पर संयुक्त रूप से चुनाव लड़ा जाएगा। मेयर की टिकट किसे मिलेगी इसका भी फैसला दो दिन में हो जाएगा।

बॉक्स
कांग्रेस में सिंबल पर अभी तक फंसा हैं पेंच
उधर, कांग्रेस में भी सिंबल को लेकर अभी तक पेंच अटका हुआ है। प्रत्याशियों में मेयर टिकट को लेकर काफी सस्पेेंस बना है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में भी टिकट का फाइनल कर दिया गया है। लेकिन सिंबल पर चुनाव होगा या नहीं इसका फैसला अभी तक नहीं हो पाया।
फोटो-41 व 42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed