{"_id":"5bf9a845bdec224161759f4c","slug":"15430882447-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम चुनाव: मेयर पद के लिए बीजेपी में सबसे ज्यादा दस आवेदन, कांग्रेस व इनेलो में सात-सात ने जताई इच्छा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम चुनाव: मेयर पद के लिए बीजेपी में सबसे ज्यादा दस आवेदन, कांग्रेस व इनेलो में सात-सात ने जताई इच्छा
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव: मेयर पद के लिए बीजेपी में सबसे ज्यादा दस आवेदन, कांग्रेस व इनेलो में सात-सात ने जताई इच्छा
यमुनानगर। मेयर चुनाव के लिए बीजेपी, कांग्रेस और इनेलो के नेताओं में टिकट पाने के लिए होड़ मच गई है। बीजेपी में जहां दस लोगों ने आवेदन किया है, वहीं कांग्रेस व इनेलो में सात-सात लोग सामने आए हैं। इतनी बड़ी तादात में मेयर के लिए आवेदन आने से बीजेपी के सामने मुश्किल पैदा हो गई, किसी टिकट दें और किसे नहीं। क्योंकि आवेदनकर्ताओं में जिलाध्यक्ष समेत तमाम बड़े नाम शामिल हैं। वहीं ऐसी ही हालत कांग्रेस और इनेलो की है। यहां भी संभावित प्रत्याशी टिकट पाने के लिए अपने जुगत लगा रहे हैं। ऐसे में पार्टियों की आला हाइकमान के सामने किस प्रत्याशी को टिकट देना है की मुश्किल पैदा हो गई। वहीं उन्हें अब बड़े चेहरों की बागी होने का भी खतरा सताने लगा है।
बॉक्स
भाजपा में मेयर के लिए दस चेहरे आए सामने
महेंद्र खदरी: वर्तमान में महेंद्र खदरी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। इन्होंने भी मेयर के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।
मदन चौहान: जोकि मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हैं।
राम निवास गर्ग: हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड सदस्य व भाजपा वरिष्ठ नेता है तथा प्लाईवुड के व्यापारी भी हैं।
संगीता सिंघल: वार्ड नंबर आठ की पूर्व पार्षद तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी हैं।
डॉ. हर्ष शर्मा: वर्तनमान में निगरानी समिति अध्यक्ष हैं।
करमेश शर्मा: भाजपा के वरिष्ठ नेता है।
राकेश त्यागी: जिला कष्ट निवारण समिति व जिला कार्यकारिणी सदस्य है। इनकी पत्नी कुसुम त्यागी वार्ड नंबर सात की पार्षद रह चुकी हैं।
नंदकुमार कांबोज: नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं अब मेयर का चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।
डॉ. कृष्ण गर्ग करहेड़ा: मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी है। वहीं पार्टी के पास पार्षद प्रत्याशी के लिए 50 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
रोचक गर्ग: ये भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष हैं।
बॉक्स
इनेलो के ये सामने आए चेहरे
वहीं इनेलो में सात लोगों मेयर के लिए चेहरे सामने आए हैं।
महिपाल सिंह: इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे चुके हैं।
अंकुर गंभीर: अंकुर गंभीर पूर्व विधायक मलिक चंद गंभीर के बेटे हैं इन्होंने इसबार मेयर पद का चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है।
बललिंद्र सिंह: ये नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं।
अशोक शर्मा: ये भी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं।
अश्वनी दत्ता: ये इनेलो के वरिष्ठ नेता है। इन्होंने भी पार्टी को मेयर के लिए अपना नाम भेजा है। जबकि अलग-अलग वार्डों से पार्षद प्रत्याशी के लिए 100 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
तंवर खेमे ने गुप्त तरीके से की मीटिंग
उधर, तंवर खेमे की जिला प्रभारी ओमप्रकाश देवीनगर की अध्यक्षता में जगाधरी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुप्त तरीके से मीटिंग की। इस दौरान मेयर व पार्षद प्रत्याशी के लिए आवेदकों को बुला गया। इस दौरान मेयर के लिए सुखविंद्र शिंदा समेत सात अन्यों ने दावेदारी ठोगी है वहीं, पार्षद प्रत्याशी के लिए 30 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि मीटिंग के दौरान कुछ ने पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ अलग से लड़ने की बात रखी। लेकिन देवीनगर ने कहा कि हाईकमान के आदेश पर पार्टी के ही सिंबल पर चुनाव लड़ा जाएगा। तथा टिकट किसे मिलेगा इसका फैसला दो से चार दिन में हो जाएगा।
बॉक्स
सैलजा गुट के अभी तक ये आए सामने
बता दें कि अभी तक सैलजा गुट की तरफ से मेयर पद के लिए पांच दावेदारों के नाम है इनमें जगाधरी नगर ञपरिषद के पूर्व चेयरमैन दर्शनलाल खेड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गोयल, सतीश तेजली, नरपाल गुर्जर व राकेश शर्मा काका का नाम है। इसके अलावा 40 से अधिक लोगों ने पार्षद प्रत्याशी के लिए आवेदन किया है।
बॉक्स
इन्होंने ठोकी निर्दलीय की ताल
उधर, अन्य पार्टियों के दिग्गजों को टक्कर देने के लिए मेवाराम का चेहरा सामने आया है। कईं संगठनों के आग्रह पर इन्होंने मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
बॉक्स
सीएम की पसंद का होगा मेयर
मुख्यमंत्री चार साल के दौरान 25 से ज्यादा बाद यमुनानगर आ चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है उनकी पसंद के व्यक्ति को ही मेयर की टिकट मिलेगी। हालांकि मुख्यमंत्री ट्विनसिटी में 15 करोड़ रुपये की धनराशि देने के बाद भी विकास कार्य ढंग से नहीं करवाएं जाने से काफी खफा है और हाल ही में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के भाई के निधन पर शोक जताने पहुंचे तो एक आला अधिकारी पर जमकर अपना गुस्सा निकाला था। दो दिन पहले उनकी शक्तियां भी आधी कर दी थी।
बॉक्स
वार्ड वाइज संयोजक नियुक्त बीजेपी ने प्रत्येक वार्ड के लिए संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। प्रत्येक वार्ड में नियुक्त संयोजक अपने काम में जुट गए हैं। ये भी पार्टी प्रत्याशी के साथ कॉर्डिनेशन कर जीत के लिए काम करेंगे। साथ ही वोटरों को चार साल के दौरान किए गए विकास कार्यों के प्रति जागरूक करेंगे और उनसे बीजेपी के पक्ष में मतदान करने बारे जागरूक करेंगे।
कोट्स-
निगम चुनाव के लिए पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट गए हैं। यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम में बीजेपी का मेयर और तमाम वार्ड पार्षद प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे। जो भी आवेदन आएं हैं, आलाकमान उन पर विचार विमर्श कर एक-दो दिन में मेयर व पार्षद प्रत्याशी के नाम घोषित करेंगे।
-सुमित गुप्ता, जिला भाजपा प्रवक्ता
कोट्स
-अभी आवेदन मंगाएं गए हैं। सभी नामों पर चर्चा की जाएगी और जो भी मजबूत उम्मीद्वार होगा, उसे टिकट दी जाएगी। पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट हैं। यमुनानगर समेत सभी नगर निगमों में भाजपा का परचम लहराएगा। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल के चार साल के कार्यों से प्रदेश की जनता खुश है।
-राजीव जैन, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर।