{"_id":"5bf9a745bdec2241c465bbd2","slug":"154308798815-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तार टकराने से गन्ने की फसल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तार टकराने से गन्ने की फसल में लगी आग
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बिजली के तार टकराने से गन्ना फसल राख
यमुनानगर। गांव कांजनू में बिजली की तारों के आपस में टकराने से हुए शार्ट सर्किट से गन्ने की फसल में आग लग गई। आग लगने के बाद गांव के लोगों ने बड़ी मशक्कत से आग पर पानी व मिट्टी डालकर काबू पाया। लेकिन इस दौरान दो कनाल में खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। गांव कांजनू निवासी ऋषिपाल कांबोज ने बताया कि बिजली की तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से उसकी गन्ने की फसल जल गई है। जिस कारण उसे लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। उधर प्रभावित किसान ऋषिपाल कांबोज ने बताया कि वह न्याय के लिए बिजली निगम के विरुद्ध न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा।