Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Railway employees staged a protest

Yamuna Nagar News: पेंशन बहाली और वेतन के लिए रेलवे कर्मचारियों ने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Railway employees staged a protest
जगाधरी वर्कशॉप के गेट पर धरना देते रेलवे कर्मचारी। यूनियन
यमुनानगर। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने बुधवार को जगाधरी वर्कशॉप के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के पहले दिन वर्कशॉप की सभी शाखाओं के कर्मचारियों ने धरना देकर अपनी मांगों को उठाया। धरने की अगुवाई मंडल मंत्री रमेश चंद्र शर्मा ने की।
विज्ञापन

इस दौरान शाखा अध्यक्ष शीतला प्रसाद, शाखा सचिव अशोक कुमार और चुनू राम ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन कर्मचारियों की समस्याओं को लगातार उठाती रहेगी और उनके समाधान के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा किया जाना चाहिए। यूनियन की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, न्यूनतम पेंशन लागू करना, आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट जारी करना, रेलवे में रिक्त पदों को भरना, ठेकेदारी प्रथा बंद करना और जगाधरी वर्कशॉप को समाप्त करने की कथित साजिश पर रोक लगाना शामिल है।
विज्ञापन

धरने में जगाधरी वर्कशॉप की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों के अलावा रेलवे जोनल और अन्य संगठनों के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान नरेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में करीब 15 कर्मचारियों ने उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मंडल मंत्री रमेश चंद्र शर्मा, शाखा अध्यक्ष रामकुमार, शीतला प्रसाद, शाखा सचिव अशोक कुमार, महिला विंग से इंदु बाला, किरण बाला, सिमरन कौर, अनीता मीना तथा यूथ विंग से योगेश, दीपक, पाहुलजीत, सचिन और विशाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed