Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students removed trash from the Yamuna riverbank.

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने यमुना घाट से हटाया कचरा

Thu, 26 Nov 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 26 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Students removed trash from the Yamuna riverbank.
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज की ओर से यमुना नदी को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छ जल अभियान चलाया गया। कॉलेज के आईक्यूएसी, बायोटेक्नोलॉजी विभाग और एनएसएस की ओर से माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स सोसाइटी इंडिया और इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल के सहयोग से आयोजित इस अभियान में कई विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य यमुना घाटों की सफाई के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा।
विज्ञापन

इसके तहत छह चरणों में गतिविधियां आयोजित की गईं। सबसे पहले जागरूकता रैली निकाली गई और स्वयंसेवकों की टीमें बनाई गईं। इसके बाद प्लास्टिक, पीओपी, रंगों और जैविक कचरे को अलग-अलग वर्गों में बांटकर घाट से कचरा एकत्रित किया गया। श्रद्धालुओं से पूजा में केवल फूलों का इस्तेमाल करने और प्लास्टिक से परहेज करने की अपील की गई। एकत्रित कचरे का उचित निपटान और पुन: उपयोग सुनिश्चित करने के लिए इसे घाट प्रभारी को सौंपा गया। अभियान का विशेष आकर्षण यमुना में पर्यावरण अनुकूल आटे की गोलियां अर्पित करना रहा। आयोजकों के अनुसार ये गोलियां पूरी तरह प्राकृतिक रूप से नष्ट होने वाली और मछलियों के लिए सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के मुख्य संरक्षक सरदार रणदीप सिंह जौहर ने इस पहल की सराहना की। प्राचार्य डॉ. अरविंद्र सिंह भल्ला ने माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स सोसाइटी इंडिया, बायोटेक्नोलॉजी विभाग और एनएसएस टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। डॉ. एएम देशमुख ने भी पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम डॉ. कैथरीन मसीह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसमें डॉ. हेमंत मिश्रा, डॉ. ज्ञान भूषण, डॉ. पायल लांबा, डॉ. निधि महेंद्रू, डॉ. सोनाली सांगवान और राघव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed