{"_id":"5bdf2ec3bdec2269c0437756","slug":"154135311219-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी राज्यों से धान लेकर पहुंचे व्यापारियों को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी राज्यों से धान लेकर पहुंचे व्यापारियों को थमाया नोटिस
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी राज्यों से धान लेकर पहुंचे व्यापारियों को थमाया नोटिस
- दो फर्मों को कारण बताओ नोटिस व एक गाड़ी पर लगाया जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
खिजराबाद। खिजराबाद अनाज मंडी में बाहरी राज्यों का धान लेकर पहुंचे व्यापारियों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने नोटिस थमा दिया। अनाज मंडी में बाहरी राज्य का धान लेकर एक ट्रक पहुंचा। इसमें लगभग डेढ़ सौ क्विंटल धान होने की सूचना खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को मिली थी। मौके पर पहुंचे एफएससी, सचिव व निरीक्षक विनोद कुमार ने निरीक्षण किया तो आरोप सही पाया गया। पूछताछ में उन्हें पता चला कि बाहरी राज्य से धान को लाया गया था और उसकी आढ़ती के रजिस्टर में कोई एंट्री नहीं थी। इस पर कार्रवाई करते हुए मार्केट कमेटी के सचिव संत कुमार ने खिजराबाद मंडी की दो फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया और एक गाड़ी पर जुर्माना लगाया गया है। संत कुमार ने बताया कि किसी भी सूरत में बाहरी राज्यों का धान व्यापारियों द्वारा मंडी में नहीं लिया जाएगा। खिजराबाद मंडी के आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण बटन ने बताया कि उन्हें रात को लेट सूचना मिली कि खिजराबाद मंडी में बाहरी राज्य का धान लेकर कोई व्यापारी आया है और उसको दो फर्मों पर बेचा गया। उन्होंने दो फर्मों को चेतावनी देते हुए कहा कि बाहरी राज्यों का धान मंडी में नहीं खरीदा जाएगा।
फोटो नंबर- 28