{"_id":"5bdf2ebcbdec22697652b1b8","slug":"15413531065-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकराए बाइक सवार, इकलौते बेटे की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकराए बाइक सवार, इकलौते बेटे की मौत, साथी गंभीर
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकराई बाइक, युवक की मौत
-सहारनपुर में शाहजहांपुर के नजदीक हुआ हादसा, रास्ते में एक युवक ने तोड़ा दम, दूसरा को अस्पताल में कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूूरो
यमुनानगर। यूपी के शाहजहांपुर में पुराना हमीदा निवासी दो दोस्त लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने निजी कार से दोनों को यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया। यूपी पुलिस ने मामले में अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुराना हमीदा निवासी दीपक उर्फ दीपू (25) के पिता मुंशी राम बीएसएनएल में फोर्थ क्लास कर्मचारी है। दीपू उनका इकलौता बेटा था। रविवार को दीपक अपने साथ पुुराना हमीदा के ही हन्नी के साथ शाहजहांपुर किसी कार्य से गए थे। काम समाप्त कर दोनों देर शाम बाइक पर वहां से लौट रहे थे। चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर जब वे शाहजहांपुर एरिया में पुलिया के पास पहुंचे तो आगे चल रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे दोनों बाइक सवार लकड़ी से लदी ट्रॉली में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक चला रहे दीपक का सिर टकराकर क्षत विक्षत हो गया और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दीपक के साथ हनी भी बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। हाईवे से निकल रहे एक कार चालक की मदद से दोनों को यमुनानगर ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां पर दीपक को मृत घोषित किया गया। जबकि हनी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो बहनों का इकलौता भाई था दीपक : परिजनों ने बताया कि मृतक दीपक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। जबकि दूसरी अभी अविवाहित है। दीपक दोनों बहनों का इकलौता भाई था और घर में सबका लाडला था। दीपक की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
---
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
- एसआई सतीश कुमार, जांच अधिकारी, शाहजहांपुर चौकी, थाना सरसावा।
फोटो : 46 व 47