{"_id":"5b71d98f42c792420976b5b3","slug":"15341879114-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का केस दर्ज करने पर तीन घंटे अड़े परिजन, हाईवे पर शव रख लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का केस दर्ज करने पर तीन घंटे अड़े परिजन, हाईवे पर शव रख लगाया जाम
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित
हत्या का केस दर्ज करने पर तीन घंटे अड़े परिजन, हाईवे पर शव रख लगाया जाम
गंभीर हालत में घर पहुंचा तीन दिन से लापता युवक बोला, तीन लोगों ने अगवा कर पीटा, तोड़ा दम
- परिजनों ने तीन युवकों पर लगाया अगवा कर पीटने का आरोप, हत्या का केस दर्ज करने पर अड़े परिजन
पुलिस ने युवक के शव का कराया पोस्टमार्टम
- दस अगस्त को खजूरी रोड पर लगे कांवड़ शिविर से लापता हो गया था करेहड़ा गांव निवासी महेंद्र
- रविवार शाम घायल अवस्था में घर पहुंचा युवक, अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। माडन टाउन करेहड़ा में तीन दिन से लापता युवक रविवार देर शाम घायल अवस्था में अपने घर पहुंचा। पत्नी का कहना है कि उसके घायल पति ने आते ही उन्हें बताया कि तीन युवक ने उसे अगवा करके कहीं ले गए। जहां उसे बुरी तरह से पीटा है। जब तक परिजन उसे अस्पताल ले जाते, उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने गांव के ही स्वर्ण जाति के तीन युवकों पर अगवा करने व मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया। जब परिजनों को पता चला कि मामले में हत्या का केस दर्ज नहीं किया तो वे भड़क गए। परिजन शव को करनाल-यमुनानगर हाईवे पर गांव एमटी करेहड़ा के पास लेकर पहुंचे और चारपाई पर शव को हाईवे के बीचोंबीच रखकर जाम लगा दिया। मृतक की तीन बेटियां व पत्नी आगे बैठकर विलाप करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी, हत्या व एससीएसटी एक्ट लगाने की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर डीएसपी हेडक्वार्टर रणधीर, रादौर डीएसपी अजय राणा, जठलाना एसएचओ, सतपाल व रादौर एसएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को मामले में जांच हत्या का केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोला।
बॉक्स
दस अगस्त को कावड़ शिविर से लापता हुआ था महेंद्र, गंभीर हालत में लौटा घर :
माडल टाउन निवासी महेंद्र (30) खजूरी रोड स्थित कावड़ शिविर में कई दिन से सेवा कर रहा था। बीती दस अगस्त को महेंद्र शिविर से संदिग्ध हालत में लापता हो गया। तब से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन वह नहीं मिला। लापता हुआ महेंद्र रविवार देर शाम को घर आया। उस दौरान उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उसकी पत्नी ने जब घायल होने का कारण पूछा तो घायल ने बोला कि शिविर से तीन युवक उसे अगवा करके कहीं ले गए थे। जहां उन्होंने उससे मारपीट की। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए परिजन उसे अस्पताल में ले जाने लगे तो उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना जठलाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पैनल से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बतां दे कि मृतक तीन लड़कियों का पिता है।
बॉक्स गिरफ्तारी न हुई तो सुबह दस बजे फिर शव रखकर जाम लगाने की दी चेतावनी :
माडल टाउन करेहड़ा में महेंद्र की मौत के बाद वाल्मीकि समाज के लोग हरियाणा वाल्मीकि महासभा के जिला प्रधान दिलीप कंडारा के नेतृत्व में शव को लेकर जठलाना रादौर रोड पर पहुंच गए। मामले में हत्या का केस दर्ज न करने पर उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीएसपी हैडक्वार्टर रणधीर ने ग्रामीणों का समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी, हत्या व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने पर अड़ गए। डीएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले में हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। एक आरोपी को उठा लिया गया है। दो ही जल्द गिरफ़्तारी होगी। इस पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने बाकी के दोनों आरोपियों को मंगलवार सुबह 10 बजे तक गिरफ्तार करने को कहा। यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर से शव रखकर जाम लगाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बॉक्स
तीन युवकों के लिए नाम :
मृतक की पत्नी रोमा का कहना है कि रविवार शाम को उसका पति महेंद्र को घर आया तो उस समय उसकी टांगों, सिर व शरीर के अन्य भागों पर चोटें लगी हुई थी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उसने गंभीर हालत में तीन लोगों के नाम लिए। जिन्होंने उसके पति के साथ मारपीट है। उनका आरोप है कि पहले उसके पति को अगवा किया गया, उसके बाद मारपीट की गई। घर पर ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस को मामले की जांच करने की मांग की है।
बॉक्स
टॉयलेट शीट वापस करने को हुई थी बहस :
बताया जा रहा है कि महेंद्र ने कुछ दिनों पहले एक दुकानदार से टॉयलेट सीट खरीदी थी। लेकिन वह उसने वापस कर दी थी। लेकिन उसकी पत्नी फिर से टॉयलेट सीट को वापस ले आई थी। उसके पैसे वापस न देने को लेकर उनकी बहस हुई थी। परिजन उसी से मामले को जोड़कर देख रहे है।
वर्जन
जठलाना थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश का कहना है कि एमटी करेहड़ा में युवक की मौत होने की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे थे। परिजनों ने तीन लोगों पर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत मारपीट में चोट लगने से हुई या कहीं गिरने से हुई, इसकी जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। जो भी रिपोर्ट आएगी, उस आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों पर परिजन आरोप लगा रहे है, उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
फोटो : 41 व 43, 60 से 63